इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

प्रिलिम्स फैक्ट्स

  • 07 Oct, 2022
  • 8 min read
प्रारंभिक परीक्षा

साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2022

साहित्य में वर्ष 2022 का नोबेल पुरस्कार फ्राँसीसी लेखक "एनी एरनॉक्स" को "साहस और नैदानिक तीक्ष्णता जिसके साथ वह व्यक्तिगत स्मृति, व्यवस्थाओं और सामूहिक प्रतिबंधों को उजागर करती हैं" के लिये दिया गया।

  • वर्ष 2021 में उपन्यासकार अब्दुलराज़ाक गुरनाह को उपनिवेशवाद के प्रभावों और संस्कृतियों एवं महाद्वीपों के बीच संघर्ष में शरणार्थी के भाग्य के बारे में उनके अडिग व करुणामय कार्य के लिये पुरस्कार दिया गया था।
  • वर्ष 2022 के लिये भौतिकी, रसायन विज्ञान और चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार पहले ही प्रदान किये जा चुके हैं।

France

एनी एरनॉक्स

  • परिचय:
    • एनी का जन्म वर्ष 1940 में हुआ था और उनका पालन-पोषण नॉर्मंडी (फ्राँस) के छोटे से शहर यवेटोट में हुआ था।
    • एरनॉक्स ने रूएन और बोर्डो के विश्वविद्यालयों में अध्ययन किया, जहाँ से उन्होंने स्कूली शिक्षक के रूप में योग्यता प्राप्त करने के साथ आधुनिक साहित्य में उच्च डिग्री प्राप्त की।
  • कॅरियर और कार्य:
    • उनका अनुकरणीय साहित्यिक जीवन वर्ष 1974 में उनकी पहली पुस्तक, क्लीन आउट के प्रकाशन के साथ शुरू हुआ।
      • उनके अन्य प्रमुख कार्यों में "ए विमेंस स्टोरी", "हैपनिंग", "ए गर्ल्स स्टोरी", "गेटिंग लॉस्ट" शामिल हैं।
    • उनके विषय:
      • अंतरंग संबंध, सामाजिक असमानता, शिक्षा, समय और स्मृति के माध्यम से सामाजिक वर्गों को आगे बढ़ाने का अनुभव और जीवन के अनुभवों को कैसे लिखना है आदि विषय हैं जिन्हें वह अपनी पुस्तकों में शामिल करती है।
      • उनकी किताबें यह समझाने का प्रयत्न करती हैं कि कैसे महिला चेतना में अपमान बोध का निर्माण किया जाता है और कैसे लड़कियाँ निजी जीवन में अपने प्रति राय बनाती हैं।
  • पुरस्कार और मान्यता:
    • कुल मिलाकर इनके कार्यों को फ्रेंच भाषा पुरस्कार और मार्गुराइट योरसेनर पुरस्कार मिला है
    • वर्ष 2014 में इन्हें सर्जी-पोंटोइज़ विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया था।
    • इनकी कृति "द इयर्स" को इंटरनेशनल मैन बुकर पुरस्कार के लिये चुना गया था। 

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस


विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 07 अक्तूबर, 2022

विश्व कपास दिवस

प्रत्येक वर्ष 7 अक्तूबर को दुनिया भर में ‘विश्व कपास दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, आर्थिक विकास और गरीबी उन्मूलन में कपास क्षेत्र की महत्त्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र, विश्व कपास दिवस (UN World Cotton Day) मनाता है। उल्लेखनीय है कि इस दिवस को मनाने की पहल वर्ष 2019 में हुई थी। जब उप-सहारा अफ्रीका में चार कपास उत्पादकों-बेनिन‚ बुर्किना फासो‚ चाड और माली‚ जिन्हें ‘कॉटन फोर’ के नाम से जाना जाता है‚ ने प्रतिवर्ष 7 अक्तूबर को यह दिवस मनाने का प्रस्ताव विश्व व्यापार संगठन को दिया था। कपास एक ऐसा फैब्रिक है जो विश्व भर में 100 मिलियन से अधिक परिवारों को लाभान्वित करता है। विश्व के केवल 2.1 प्रतिशत कृषि योग्य भूमि पर कपास की खेती होती है लेकिन यह विश्व की वस्त्र ज़रूरतों के 27 प्रतिशत को पूरा करती है।भारत में 360 लाख गाँठ (6.12 मिलियन मीट्रिक टन) कपास उत्पादित होता है‚ जो संपूर्ण विश्व में पैदा होने वाले कपास का लगभग 25 प्रतिशत है। भारत‚ विश्व में कपास का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक तथा सबसे बड़ा उपभोक्ता देश है।

वन्यजीव सप्ताह 

वन्यजीव सप्ताह प्रतिवर्ष भारत में 2 से 8 अक्तूबर तक मनाया जाता है। भविष्य में वन्यजीवों की समाप्ति की आशंका के कारण भारत में सर्वप्रथम 7 जुलाई, 1955 में 'वन्यजीव दिवस' मनाया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष 2 अक्तूबर से पूरे सप्ताह तक वन्यजीव सप्ताह मनाया जाएगा। वर्ष 1956 से वन्यजीव सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य यह है कि हमें हमेशा प्रत्येक वन्यजीव, पशु-पक्षियों और पौधों को पूर्ण रूप से सुरक्षा प्रदान करनी चाहिये। इसके लिये केंद्र सरकार ने कुछ क्षेत्रों को अभयारण्य या राष्ट्रीय उद्यान के रूप में भी घोषित किया है। सरकार ने अधिनियम के तहत सभी जंगली जानवरों और पक्षियों आदि के शिकार पर रोक लगाने का फैसला लिया। सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर दंड का प्रावधान भी किया गया है। प्रकृति के अनुसार मानव, पर्यावरण और वन्यजीव एक-दूसरे से किसी न किसी रूप में जुड़े हुए हैं। मानव शरीर व मस्तिष्क को स्वस्थ रखने, शुद्ध ऊर्जा प्राप्त करने के लिये पर्यावरण को शुद्ध व साफ-सुथरा रखना बेहद ज़रूरी है। पर्यावरण से ही मानव का जीवन संभव है और पर्यावरण को शुद्ध व साफ-सुथरा रखना है तो इनकी सुरक्षा करना ज़रूरी है।

विश्व अंतरिक्ष सप्ताह 2022 

भारतीय अंतरिक्ष शोध संस्थान (ISRO) और अटल इनोवेशन मिशन (AIM) दोनों के सहयोग से विश्व अंतरिक्ष सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान स्‍कूली बच्चों को खगोलीय ज्ञान और विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ाने के लिये राष्ट्रीय अंतरिक्ष क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। विश्व अंतरिक्ष सप्ताह एक अंतर्राष्ट्रीय समारोह है जो विज्ञान एवं तकनीकी को समर्पित है। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने वर्ष 1999 में विश्व अंतरिक्ष सप्ताह मनाए जाने की घोषणा की थी। विश्व अंतरिक्ष सप्ताह प्रत्येक वर्ष 04 से 10 अक्तूबर तक मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 04 अक्तूबर को होती है। इसी दिन वर्ष 1957 में मानव द्वारा निर्मित पहले अर्थ सैटेलाइट स्पूतनिक-1 को लॉन्च किया गया था। विश्व अंतरिक्ष सप्ताह के प्रमुख लक्ष्य स्पेस आउटरीच और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष अवसर प्रदान करना, दुनिया भर के लोगों को अंतरिक्ष से मिलने वाले लाभ के प्रति जागरूक करना, सतत् आर्थिक विकास के लिये अंतरिक्ष के अधिक से अधिक उपयोग को प्रोत्साहित करना, अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिये आम लोगों का समर्थन जुटाना, युवा पीढ़ी को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना, अंतरिक्ष आउटरीच एवं शिक्षा में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना है। 


close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow