इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2022

  • 07 Oct 2022
  • 3 min read

साहित्य में वर्ष 2022 का नोबेल पुरस्कार फ्राँसीसी लेखक "एनी एरनॉक्स" को "साहस और नैदानिक तीक्ष्णता जिसके साथ वह व्यक्तिगत स्मृति, व्यवस्थाओं और सामूहिक प्रतिबंधों को उजागर करती हैं" के लिये दिया गया।

  • वर्ष 2021 में उपन्यासकार अब्दुलराज़ाक गुरनाह को उपनिवेशवाद के प्रभावों और संस्कृतियों एवं महाद्वीपों के बीच संघर्ष में शरणार्थी के भाग्य के बारे में उनके अडिग व करुणामय कार्य के लिये पुरस्कार दिया गया था।
  • वर्ष 2022 के लिये भौतिकी, रसायन विज्ञान और चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार पहले ही प्रदान किये जा चुके हैं।

France

एनी एरनॉक्स

  • परिचय:
    • एनी का जन्म वर्ष 1940 में हुआ था और उनका पालन-पोषण नॉर्मंडी (फ्राँस) के छोटे से शहर यवेटोट में हुआ था।
    • एरनॉक्स ने रूएन और बोर्डो के विश्वविद्यालयों में अध्ययन किया, जहाँ से उन्होंने स्कूली शिक्षक के रूप में योग्यता प्राप्त करने के साथ आधुनिक साहित्य में उच्च डिग्री प्राप्त की।
  • कॅरियर और कार्य:
    • उनका अनुकरणीय साहित्यिक जीवन वर्ष 1974 में उनकी पहली पुस्तक, क्लीन आउट के प्रकाशन के साथ शुरू हुआ।
      • उनके अन्य प्रमुख कार्यों में "ए विमेंस स्टोरी", "हैपनिंग", "ए गर्ल्स स्टोरी", "गेटिंग लॉस्ट" शामिल हैं।
    • उनके विषय:
      • अंतरंग संबंध, सामाजिक असमानता, शिक्षा, समय और स्मृति के माध्यम से सामाजिक वर्गों को आगे बढ़ाने का अनुभव और जीवन के अनुभवों को कैसे लिखना है आदि विषय हैं जिन्हें वह अपनी पुस्तकों में शामिल करती है।
      • उनकी किताबें यह समझाने का प्रयत्न करती हैं कि कैसे महिला चेतना में अपमान बोध का निर्माण किया जाता है और कैसे लड़कियाँ निजी जीवन में अपने प्रति राय बनाती हैं।
  • पुरस्कार और मान्यता:
    • कुल मिलाकर इनके कार्यों को फ्रेंच भाषा पुरस्कार और मार्गुराइट योरसेनर पुरस्कार मिला है
    • वर्ष 2014 में इन्हें सर्जी-पोंटोइज़ विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया था।
    • इनकी कृति "द इयर्स" को इंटरनेशनल मैन बुकर पुरस्कार के लिये चुना गया था। 

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2