दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

प्रिलिम्स फैक्ट्स

  • 02 Apr, 2020
  • 12 min read
प्रारंभिक परीक्षा

प्रीलिम्स फैक्ट्स: 2 अप्रैल, 2020

COVID-19 फैक्ट-चेक यूनिट

COVID-19 Fact-Check Unit  

COVID-19 महामारी के मद्देनज़र भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting) और पत्र सूचना कार्यालय (Press Information Bureau-PIB) ने 2 अप्रैल, 2020 को एक वेब पोर्टल COVID-19 फैक्ट-चेक यूनिट (COVID-19 Fact-Check Unit) की स्थापना की

मुख्य बिंदु:  

  • यह वेब पोर्टल COVID-19 से संबंधित सूचनाएँ प्रदान करने के लिये लोगों के ईमेल संदेशों को प्राप्त करेगा एवं उनकी सटीकता से जाँच करने के बाद प्रतिक्रिया भेजेगा
  • भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Health and Family Welfare) ने COVID-19 महामारी के किसी भी तकनीकी पहलू से संबंधित नागरिकों के संदेह को स्पष्ट करने के लिये अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) जैसे संस्थानों के पेशेवरों को मिलाकर एक तकनीकी समूह का गठन किया है  
    • यह तकनीकी समूह वेब पोर्टल ‘COVID-19 फैक्ट-चेक यूनिट’ के माध्यम से नागरिकों को सूचनाएँ प्रेषित करेगा
    • हाल ही में भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने प्रवासी मज़दूरों से संबंधित मनोवैज्ञानिक मुद्दों से निपटने के लिये दिशा-निर्देश भी जारी किये हैं      
  • इसके अतिरिक्त पत्र सूचना कार्यालय (PIB) COVID-19 से निपटने के लिये भारत सरकार के निर्णयों एवं इस दिशा में किये जा रहे प्रयासों पर नागरिकों को सूचित करने के लिये प्रत्येक दिन रात 8 बजे एक दैनिक बुलेटिन भी जारी करेगा
    • पहला बुलेटिन 1 अप्रैल, 2020 को शाम 6:30 बजे जारी किया गया था     

पत्र सूचना कार्यालय

(Press Information Bureau-PIB):

  • पीआईबी (PIB) भारत सरकार की नीतियों, कार्यक्रम, पहल तथा उपलब्धियों के बारे में समाचार-पत्रों तथा इलेक्‍ट्रॉनिक मीडिया को सूचना देने वाली प्रमुख एजेंसी है। 
  • इसकी स्थापना वर्ष 1919 में वायसराय लार्ड चेम्सफोर्ड के समय की गई थी। वर्तमान में इसके 8 क्षेत्रीय कार्यालय और 34 शाखाएँ हैं।

विंबलडन टूर्नामेंट

Wimbledon Tournament

1 अप्रैल, 2020 को ‘ऑल इंग्लैंड क्लब; (All England Club) ने COVID-19 महामारी के कारण विंबलडन टूर्नामेंट-2020 (Wimbledon Tournament-2020) को रद्द कर दिया।

मुख्य बिंदु: 

  • विंबलडन टूर्नामेंट को 29 जून, 2020  से 12 जुलाई, 2020 तक लंदन के ऑल इंग्लैंड क्लब में खेला जाना था।
  • चैंपियनशिप विंबलडन (Championships Wimbledon) जिसे आमतौर पर विंबलडन या द चैंपियनशिप (The Championships) के रूप में जाना जाता है, विश्व का सबसे पुराना ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट है।
  • प्रथम विश्व युद्ध के दौरान वर्ष 1915-18 और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान वर्ष 1940-45 की अवधि को छोड़कर वर्ष 1877 से प्रत्येक वर्ष इस टूर्नामेंट का आयोजन लंदन के विंबलडन में स्थित ऑल इंग्लैंड क्लब में किया जाता है।         
  • विंबलडन टूर्नामेंट का अगला संस्करण 28 जून से 11 जुलाई, 2021 के मध्य आयोजित किया जाएगा।
  • गौरतलब है कि COVID-19 महामारी के कारण पहले ही टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) को एक वर्ष आगे बढ़ा दिया गया है जबकि ‘नेशनल कॉलेजिएट एथलेटिक एसोसिएशन’ (National Collegiate Athletic Association-NCAA) ने पुरुषों एवं महिलाओं के बास्केटबॉल टूर्नामेंट-2020 को भी रद्द कर दिया है।   
    • NCAA एक गैर-लाभकारी संगठन है जो 1268 उत्तरी अमेरिकी संस्थानों एवं सम्मेलनों के द्वारा छात्र एथलीटों की मदद करता है।
    • यह संयुक्त राज्य अमेरिका एवं कनाडा में कई कॉलेजों व विश्वविद्यालयों के एथलेटिक कार्यक्रमों का आयोजन भी करता है।
    • इस संगठन का मुख्यालय संयुक्त राज्य अमेरिका के इंडियानापोलिस (Indianapolis) में है।

सकल जीएसटी राजस्व

Gross GST Revenue

1 अप्रैल, 2020 को जारी केंद्रीय वित्त मंत्रालय (Union Finance Ministry) के आँकड़ों के अनुसार, मार्च 2019 की तुलना में मार्च 2020 के सकल जीएसटी राजस्व (Gross GST Revenue) में 8% की कमी दर्ज की गई।

मुख्य बिंदु: 

  • वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान मार्च 2020 में वस्तु एवं सेवा कर (Goods and Services Tax- GST) संग्रह 97597 करोड़ रुपए हुआ है जो चार महीने के बाद 1 लाख करोड़ रुपए के लक्षित स्तर से नीचे आ गया है।
    • मार्च 2020 में हुआ राजस्व संग्रह फरवरी महीने में संचालित व्यवसाय पर आधारित है। अतः ये आँकड़े COVID-19 के पूर्ण प्रभाव एवं भारत में कई व्यावसायिक क्षेत्रों के निर्णायक लाकडाउन से प्रभावित नहीं हैं।
    • हालाँकि मार्च 2019 की तुलना में घरेलू लेनदेन से जीएसटी राजस्व में 4% की गिरावट आई, वहीं माल के आयात पर वसूले गए कर में 23% की गिरावट आई।
  • फरवरी GSTR-3B रिटर्न दाखिल करने में भी 7% की गिरावट आई जबकि पिछले दो महीनों में दर्ज 83 लाख से अधिक की तुलना में 31 मार्च, 2020 तक केवल 76.5 लाख रिटर्न दर्ज किये गए हैं। जो दर्शाता है कि COVID-19 के कारण हुए लॉकडाउन से तरलता की कमी के कारण कई व्यवसाय जीएसटी का भुगतान नहीं कर पाए हैं।

प्रत्यक्ष कर संग्रह:

  • वहीं भारत सरकार ने वर्ष 2019-20 के दौरान प्रत्यक्ष करों के रूप में 10.27 ट्रिलियन रुपए का संग्रह किया। इसकी वजह से कर संग्रह के संशोधित अनुमान (Revised Estimates- RE) की तुलना में 1.45 ट्रिलियन रुपए या 12.2 % की कमी दर्ज की गई।
  • आधिकारिक आँकड़ों के अनुसार 31 मार्च, 2020 तक प्रत्यक्ष करों के तहत एकत्रित सकल राशि 12.11 ट्रिलियन रुपए थी। इसमें 1.83 ट्रिलियन रुपए की कर छूट को शामिल किया गया था। इस प्रकार 11.70 ट्रिलियन रुपए के संशोधित अनुमानों के विपरीत निवल संग्रह 10.27 ट्रिलियन रुपए था।
  • केंद्र सरकार ने निगम कर (Corporation Tax) के रूप में 5.56 ट्रिलियन रूपए और व्यक्तिगत आयकर के रूप में 4.58 ट्रिलियन रुपए प्राप्त किये हैं। शेष कर संग्रह में अन्य छोटे कर जैसे कि प्रतिभूति विनिमय कर (Securities Transaction Tax- STT) शामिल हैं। वहीं पिछले दो वर्षों की तुलना में प्रत्यक्ष कर संग्रह सबसे कम हुआ है।

निगम कर (Corporation Tax):

  • भारत में इस कर का भुगतान कंपनी कानून 1956 के तहत पंजीकृत कंपनियों द्वारा अर्जित किये गए शुद्ध लाभ पर किया जाता है।

प्रतिभूति विनिमय कर

(Securities Transaction Tax- STT):

  • प्रतिभूति विनिमय कर (SST) भारत में स्टॉक एक्सचेंजों में सूचीबद्ध प्रतिभूतियों की खरीद एवं बिक्री पर लगाया गया कर है। 
    • प्रतिभूति व्यापार योग्य निवेश इंस्ट्रूमेंट (Tradable Investment Instruments) जैसे- शेयर, बॉन्ड, डिबेंचर, इक्विटी-ओरिएंटेड म्यूचुअल फंड आदि हैं। इन्हें या तो किसी कंपनी द्वारा या भारत सरकार द्वारा जारी किया जाता है।
  • इस कर को वर्ष 2004 के केंद्रीय बजट में पेश किया गया था और यह 1 अक्टूबर, 2004 से प्रभावी हुआ।

मूक नायक

Mooknayak 

31 मार्च, 1990 को भारत के संविधान के निर्माता डॉ. बी.आर. अंबेडकर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया था जिन्होंने वर्ष 1920 में समाचार पत्र मूक नायक (Mooknayak) की स्थापना की थी।

मुख्य बिंदु:        

  • डॉ. बी.आर. अंबेडकर द्वारा मूक नायक समाचार पत्र का प्रकाशन 31 जनवरी, 1920 में की गई थी जिसने भारत में एक मुखर एवं संगठित दलित राजनीति की नींव रखी। इस समाचार पत्र का प्रकाशन मराठी भाषा में किया जाता था।  
  • इस समाचार पत्र की मदद से जाति-विरोधी राजनीति की एक नई शुरुआत की घोषणा की गई  जिसने क्षेत्र, भाषा एवं राजनीतिक सीमाओं को तोड़ कर राष्ट्रवादी परिदृश्य में विकास प्रक्रिया के साथ समागम किया।
  • वर्ष 1920 में मूक नायक के प्रकाशन ने भारत में जाति एवं अस्पृश्यता पर सामाजिक-राजनीतिक विमर्श में विशिष्ट बदलाव को प्रेरित किया।
  • मूक नायक को प्रत्येक शनिवार को बंबई (वर्तमान मुंबई) से प्रकाशित किया जाता था। इस अखबार का शीर्षक संभवतः मराठी भक्ति कवि तुकाराम द्वारा लिखित उद्धरण से प्रेरित था।
  • मूकनायक के पहले आधिकारिक संपादक पांडुरंग नंदराम भटकर (Pandhurang Nandram Bhatkar) थे।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow