- 
                                  30 Aug 2019
                                  
                                    
                                    रिवीज़न टेस्ट्स 
                                    
                                    हिंदी साहित्य
                                  
                                  
‘श्रद्धा-भक्ति’ निबंध के आधार पर आचार्य रामचंद्र शुक्ल की निबंध-शैली की विशिष्टताओं का उद्घाटन कीजिये।
 - 
                                  30 Aug 2019
                                  
                                    
                                    रिवीज़न टेस्ट्स 
                                    
                                    भूगोल
                                  
                                  
महासागरीय धाराओं को प्रभावित करने वाले कारकों की चर्चा करते हुए उत्तरी हिन्द महासागर की धाराओं की विवेचना कीजिये।
 - 
                                  30 Aug 2019
                                  
                                    
                                    रिवीज़न टेस्ट्स 
                                    
                                    इतिहास
                                  
                                  
हड़प्पा सभ्यता के भौतिक जीवन का वर्णन करें तथा विदेशों के साथ इसके संपर्क की चर्चा कीजिये।
 - 
                                  29 Aug 2019
                                  
                                    
                                    सामान्य अध्ययन पेपर 4 
                                    
                                    केस स्टडीज़
                                  
                                                                      
आप एक विभाग के निदेशक हैं जिसे हाल ही में #MeToo अभियान में शामिल किया गया है, जब आपके अधीन काम करने वाले दो उपनिदेशकों पर विभाग में काम करने वाली दो महिलाओं ने सार्वजनिक रूप से यौन उत्पीड़क होने का आरोप लगाया है। जैसा कि कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 में प्रावधान है, आप एक समिति का गठन करने जा रहे हैं, जो 90 दिनों के भीतर जाँच करके अपनी रिपोर्ट देगी।
समिति गठित करने से पहले आपके सामने दो कथ्य हैं- पहला, यह पहली बार नहीं है जब दोनों महिलाओं ने ऐसे आरोप लगाए हैं; दूसरा, कि आप दोनों उपनिदेशकों और उनके परिवारों को काफी समय से जानते हैं, और आपने उनके व्यवहार में ऐसा कुछ भी नहीं देखा है जिससे यह पता चलता हो कि वे यौन उत्पीड़क हो सकते हैं, जैसा कि उन पर आरोप लगाया गया है। अब, जबकि महिलाएँ चाहती हैं कि आप अतिशीघ्र जाँच प्रक्रिया शुरू करें, दोनों उपनिदेशक सभी आरोपों से इनकार करते हैं और उनका कहना है कि वे अपने मुख्य आरोपियों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा चलाना चाहते हैं। इन सब के बीच आप पर जनता का दबाव है और मीडिया भी नियमित रूप से मामले को उठाता रहता है।
1. एक विभाग के निदेशक के रूप में विभागीय जाँच शुरू करने के लिये आप क्या कार्रवाई करेंगे? आप जो भी कार्रवाई करने का निर्णय लेते हैं उसके गुण-दोषों की विवेचना कीजिये।
2. क्या आप इस बात से भी सहमत हैं कि यौन प्रकृति वाले अपराधों की जाँच करना नैतिकता के दृष्टिकोण से अन्य अपराधों की तुलना में अधिक कठिन है? अपने विचारों के पक्ष में मान्य कारण दीजिये।
 - 
                                  29 Aug 2019
                                  
                                    
                                    सामान्य अध्ययन पेपर 4 
                                    
                                    केस स्टडीज़
                                  
                                                                      
आप इंडियन ऑयल रिफाइनरी में वरिष्ठ प्रबंधक हैं। भारत सरकार ने आपको एक बड़े प्रोजेक्ट के लिये टेंडर आवेदन करने हेतु दूसरे देश में भेजा है। वहाँ पहुँचने के बाद आपको पता चलता है कि उस देश विशेष के अधिकारी बिना रिश्वत लिये किसी प्रोजेक्ट को मंज़ूर नहीं करते। आप यह भी जानते हैं कि अन्य प्रतिस्पर्द्धी देशों द्वारा रिश्वत देने की संभावना काफी अधिक है।
भारत भ्रष्टाचार के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र अभिसमय का एक हस्ताक्षरकर्त्ता है।
इस स्थिति में आप भारत सरकार को क्या सुझाव दे सकते हैं, विशेषकर जब आप जानते हैं कि यह प्रोजेक्ट देश के लिये कितना महत्त्वपूर्ण है?
 - 
                                  29 Aug 2019
                                  
                                    
                                    सामान्य अध्ययन पेपर 4 
                                    
                                    सैद्धांतिक प्रश्न
                                  
                                                                      
निम्नलिखित शब्दों को परिभाषित कीजिये: (150 शब्द)
(1) परोपकारिता का सिद्धांत (Altruism)
(2) उपकार (Beneficence)
(3) उपयोगितावाद (Utilitarianism)
 - 
                                  29 Aug 2019
                                  
                                    
                                    सामान्य अध्ययन पेपर 4 
                                    
                                    सैद्धांतिक प्रश्न
                                  
                                                                      
अंतर्राष्ट्रीय नैतिकता के संदर्भ में पंचशील संधि के सिद्धांतों का परीक्षण कीजिये। ये सिद्धांत आज की वैश्विक राजनीति में कितने प्रासंगिक हैं। (250 शब्द)
 - 
                                  29 Aug 2019
                                  
                                    
                                    सामान्य अध्ययन पेपर 4 
                                    
                                    सैद्धांतिक प्रश्न
                                  
                                                                      
गांधीजी के ट्रस्टीशिप मॉडल की व्याख्या कीजिये। समकालीन कॉर्पोरेट प्रशासन में इसका क्या महत्त्व है? (250 शब्द)
 - 
                                  29 Aug 2019
                                  
                                    
                                    रिवीज़न टेस्ट्स 
                                    
                                    हिंदी साहित्य
                                  
                                  
‘दिव्या’ उपन्यास में इतिहास किस रूप में उपस्थित है? विवेचनात्मक उत्तर दीजिये।
 - 
                                  29 Aug 2019
                                  
                                    
                                    रिवीज़न टेस्ट्स 
                                    
                                    भूगोल
                                  
                                  
ऊष्मा बजट की चर्चा करते हुए सतह पर इसकी भिन्नता को स्पष्ट कीजिये। (150 शब्द)
 - 
                                  29 Aug 2019
                                  
                                    
                                    रिवीज़न टेस्ट्स 
                                    
                                    इतिहास
                                  
                                  
भारतीय कला एवं संस्कृति में कुषाणों के योगदान का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
 - 
                                  28 Aug 2019
                                  
                                    
                                    सामान्य अध्ययन पेपर 3 
                                    
                                    अर्थव्यवस्था
                                  
                                                                      
हाल ही में जारी विश्व बैंक के ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस, 2019 में भारत की बेहतर रैंकिंग डिजिटल इंडिया प्रोग्राम की वजह से है। परीक्षण कीजिये।
 - 
                                  28 Aug 2019
                                  
                                    
                                    सामान्य अध्ययन पेपर 3 
                                    
                                    आंतरिक सुरक्षा
                                  
                                                                      
भारत में वामपंथी उग्रवाद की समस्या को खत्म करने के लिये सरकार द्वारा उठाए गए सामाजिक-आर्थिक उपायों का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये।
 - 
                                  28 Aug 2019
                                  
                                    
                                    सामान्य अध्ययन पेपर 3 
                                    
                                    आपदा प्रबंधन
                                  
                                                                      
बताइये कि आपदाओं के प्रबंधन में बिग डेटा हमारी क्षमताओं को बढ़ाने में कैसे महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
 - 
                                  28 Aug 2019
                                  
                                    
                                    सामान्य अध्ययन पेपर 3 
                                    
                                    अर्थव्यवस्था
                                  
                                                                      
राष्ट्रीय आय में कृषि और उसके संबद्ध क्षेत्रों की हिस्सेदारी में वर्षों से गिरावट आ रही है, इसके बावजूद यह जनसंख्या के एक बड़े हिस्से को रोज़गार प्रदान करता है। आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये।
 - 
                                  28 Aug 2019
                                  
                                    
                                    सामान्य अध्ययन पेपर 3 
                                    
                                    अर्थव्यवस्था
                                  
                                                                      
स्मार्ट खाद्य फसलें क्या हैं? भारतीय कृषि के लिये इनके महत्त्व पर चर्चा करें।
 - 
                                  28 Aug 2019
                                  
                                    
                                    रिवीज़न टेस्ट्स 
                                    
                                    हिंदी साहित्य
                                  
                                  
निम्नलिखित गद्यांशों की (लगभग 150 शब्दों में) ससंदर्भ व्याख्या करते हुए उनके रचनात्मक सौंदर्य का उद्घाटन कीजिये:
 - 
                                  28 Aug 2019
                                  
                                    
                                    रिवीज़न टेस्ट्स 
                                    
                                    इतिहास
                                  
                                  
प्राचीन भारत में श्रेणी नगरीय जीवन में एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण संस्था थी जिसने पेशेवरों एवं स्वजनों दोनों के मध्य एकजुटता बनाए रखने का कार्य किया। चर्चा कीजिये।
 - 
                                  28 Aug 2019
                                  
                                    
                                    रिवीज़न टेस्ट्स 
                                    
                                    भूगोल
                                  
                                  
प्रवाहित जल द्वारा निर्मित अपरदित स्थलरूपों की सविस्तार चर्चा कीजिये।
 - 
                                  28 Aug 2019
                                  
                                    
                                    रिवीज़न टेस्ट्स 
                                    
                                    भूगोल
                                  
                                  
कोपेन के जलवायु वर्गीकरण के आधारों की चर्चा करते हुए उसके द्वारा प्रस्तुत जलवायु प्रकारों की विशद विवेचना कीजिये।
 - 
                                  27 Aug 2019
                                  
                                    
                                    सामान्य अध्ययन पेपर 2 
                                    
                                    राजव्यवस्था
                                  
                                                                      
मानवाधिकारों के संबंध में भारत की प्रतिबद्धता और चुनौतियों का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
 - 
                                  27 Aug 2019
                                  
                                    
                                    सामान्य अध्ययन पेपर 2 
                                    
                                    राजव्यवस्था
                                  
                                                                      
भारतीय पुलिस व्यवस्था में खामियों पर चर्चा करते हुए उन्हें दूर करने का रास्ता सुझाइये। (250 शब्द)
 - 
                                  27 Aug 2019
                                  
                                    
                                    सामान्य अध्ययन पेपर 2 
                                    
                                    राजव्यवस्था
                                  
                                                                      
राजकोषीय संघवाद को मज़बूत करने के लिये भारत की राजकोषीय संरचना को पुनः परिभाषित करने की आवश्यकता और तरीकों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
 - 
                                  27 Aug 2019
                                  
                                    
                                    सामान्य अध्ययन पेपर 2 
                                    
                                    राजव्यवस्था
                                  
                                                                      
भाषाई क्षेत्रीयता की चिंताओं का समाधान करके एकीकरण। टिप्पणी कीजिये। (250 शब्द)
 - 
                                  27 Aug 2019
                                  
                                    
                                    रिवीज़न टेस्ट्स 
                                    
                                    इतिहास
                                  
                                  
आर्यों की उत्पत्ति से जुड़ी विभिन्न अवधारणों का वर्णन कीजिये। क्या आर्य लोग भारत के मूल निवासी थे?
 - 
                                  27 Aug 2019
                                  
                                    
                                    सामान्य अध्ययन पेपर 2 
                                    
                                    अंतर्राष्ट्रीय संबंध
                                  
                                                                      
देरी से ही सही इज़राइल के साथ भारत के संबंधों ने एक गहराई और विविधता हासिल की है, जहाँ से पीछे नहीं लौटा जा सकता। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
 - 
                                  27 Aug 2019
                                  
                                    
                                    रिवीज़न टेस्ट्स 
                                    
                                    हिंदी साहित्य
                                  
                                  
निम्नलिखित गद्यांशों की (लगभग 150 शब्दों में) ससंदर्भ व्याख्या करते हुए उनके रचनात्मक सौंदर्य का उद्घाटन कीजिये:
 - 
                                  26 Aug 2019
                                  
                                    
                                    सामान्य अध्ययन पेपर 1 
                                    
                                    भारतीय समाज
                                  
                                                                      
भारत एक युवा राष्ट्र है, लेकिन एक पुराना देश है। विश्लेषण कीजिये।
 - 
                                  26 Aug 2019
                                  
                                    
                                    सामान्य अध्ययन पेपर 1 
                                    
                                    भूगोल
                                  
                                                                      
जनसांख्यिकीय लाभांश क्या है। क्या भारत इसके लाभों को प्राप्त करने में सक्षम है?
 - 
                                  26 Aug 2019
                                  
                                    
                                    सामान्य अध्ययन पेपर 1 
                                    
                                    इतिहास
                                  
                                                                      
भारत का विभाजन ब्रिटिश सरकार की 'फूट डालो और राज करो' नीति की अंतिम परिणति थी।
 - 
                                  26 Aug 2019
                                  
                                    
                                    रिवीज़न टेस्ट्स 
                                    
                                    भूगोल
                                  
                                  
मृदा निर्माण की प्रक्रिया में अपक्षय की भूमिका की संक्षिप्त चर्चा करते हुए इसके नियंत्रक कारकों की विशद विवेचना कीजिये।
 - 
                                  26 Aug 2019
                                  
                                    
                                    रिवीज़न टेस्ट्स 
                                    
                                    हिंदी साहित्य
                                  
                                  
प्रेमचंद द्वारा गोदान में शहरी कथा के समावेश के क्या कारण हो सकते हैं? संभावित कारणों में कौन-सा कारण आपको सर्वाधिक प्रबल प्रतीत होता है?
 - 
                                  26 Aug 2019
                                  
                                    
                                    रिवीज़न टेस्ट्स 
                                    
                                    इतिहास
                                  
                                  
सुदूर दक्षिण के राज्यों के उदय में उत्तर भारत के योगदान को आप किस सीमा तक स्वीकार करते हैं? इस कथन से आप कहाँ तक सहमत हैं कि समकालीन समय में दक्षिण के पास उत्तर को देने के लिये कुछ भी नहीं था? मूल्यांकन कीजिये।
 - 
                                  26 Aug 2019
                                  
                                    
                                    सामान्य अध्ययन पेपर 1 
                                    
                                    इतिहास
                                  
                                                                      
अन्य देशों की तुलना में बाद में स्वतंत्र हुए भारत जैसे देशों के लिये शीतयुद्ध की चरमावस्था में गुट निरपेक्ष आंदोलन (NAM) ही एकमात्र उपलब्ध विकल्प था। परीक्षण कीजिये।
 - 
                                  26 Aug 2019
                                  
                                    
                                    सामान्य अध्ययन पेपर 1 
                                    
                                    इतिहास
                                  
                                                                      
भारत की कला और वास्तुकला पर यूरोपीय प्रभाव का परीक्षण कीजिये।
 - 
                                  25 Aug 2019
                                  
                                    
                                    निबंध लेखन 
                                    
                                    निबंध लेखन
                                  
                                                                      
निबंध: टेस्ट 11 - 25 अगस्त, 2019
1. शक्ति सर्व-विजय है, लेकिन यह जीत अल्पकालिक है।
2. लोगों की भागीदारी सुशासन का सार है।
3. भारत और परमाणु हथियारों के 'पहले उपयोग नहीं' की नीति।
 - 
                                  24 Aug 2019
                                  
                                    
                                    रिवीज़न टेस्ट्स 
                                    
                                    हिंदी साहित्य
                                  
                                  
‘‘आध्यात्मिक रंग के चश्मे आजकल बहुत सस्ते हो गए हैं। उन्हें चढ़ाकर जैसे कुछ लोगों ने गीतगोविन्द को आध्यात्मिक संकेत बताया है, वैसे ही विद्यापति के इन पदों को भी।’’ इस मत के आलोक में विद्यापति-पदावली के पदों की मूल चेतना पर प्रकाश डालिये।
 - 
                                  24 Aug 2019
                                  
                                    
                                    रिवीज़न टेस्ट्स 
                                    
                                    इतिहास
                                  
                                  
हर्ष न केवल विद्वानों का आश्रयदाता था बल्कि स्वयं भी उत्कृष्ट साहित्यकार था। टिप्पणी कीजिये।
 - 
                                  24 Aug 2019
                                  
                                    
                                    रिवीज़न टेस्ट्स 
                                    
                                    भूगोल
                                  
                                  
भूस्खलन प्रक्रिया की चर्चा करते हुए भारत के हिमालय क्षेत्र एवं पश्चिम घाट में इसमें तुलनात्मक अंतर के कारणों को स्पष्ट कीजिये।
 - 
                                  24 Aug 2019
                                  
                                    
                                    सामान्य अध्ययन पेपर 4 
                                    
                                    सैद्धांतिक प्रश्न
                                  
                                                                      
किसी संगठन की कार्य संस्कृति बड़े पैमाने पर समाज के प्रति नैतिकता को कैसे प्रभावित करती है? परीक्षण कीजिये।
 - 
                                  24 Aug 2019
                                  
                                    
                                    सामान्य अध्ययन पेपर 4 
                                    
                                    सैद्धांतिक प्रश्न
                                  
                                                                      
देश में वांछित सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन में प्रभाव और प्रोत्साहन कैसे योगदान दे सकते हैं?
 - 
                                  24 Aug 2019
                                  
                                    
                                    सामान्य अध्ययन पेपर 4 
                                    
                                    केस स्टडीज़
                                  
                                                                      
आप एक वरिष्ठ वन अधिकारी हैं और हाल ही में आपको एक ऐसे वन क्षेत्र में तैनात किया गया है, जिसमें एक वन्यजीव अभयारण्य और स्थानीय पहाड़ी जनजातियों का देवालय है। अभयारण्य एक प्रसिद्ध ट्रेकिंग साइट है, लेकिन केवल पुरुषों के लिये ही खुला है क्योंकि स्थानीय आदिवासी संस्कृति में महिलाओं को पहाड़ी स्थल पर बने उनके देवालय में प्रवेश की अनुमति नहीं है।
हाल ही में राज्य उच्च न्यायालय ने महिलाओं पर लगे इस अनधिकृत प्रतिबंध को हटा दिया, जिसके बाद महिलाओं के समूहों द्वारा सभी के लिए ट्रेकिंग साइट खोलने का दबाव डाला गया, जबकि स्थानीय आदिवासी समूह इसका विरोध करते हैं। आपको डर है कि साइट खोलने से आदिवासियों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है, कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है और वहाँ ट्रेकिंग के लिये आने वालों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।
1. इस परिदृश्य में आपके लिये क्या विकल्प खुले हैं? उनके गुणों और अवगुणों के साथ चर्चा करें?
2. इस स्थिति में आप कौन सी उचित कार्रवाई करेंगे और क्यों?
 - 
                                  23 Aug 2019
                                  
                                    
                                    सामान्य अध्ययन पेपर 4 
                                    
                                    सैद्धांतिक प्रश्न
                                  
                                                                      
प्रासंगिक उदाहरणों के साथ निम्नलिखित का परीक्षण कीजिये:
(क) एक कार्रवाई कानूनी रूप से गलत हो सकती है लेकिन नैतिक रूप से सही और इसके विपरीत।
(ख) किन परिस्थितियों में किसी व्यक्ति को उसके कार्यों के बावजूद अनैतिक के रूप में नहीं देखा जा सकता, जो कि अनैतिक या अवैध प्रतीत होता है।
 - 
                                  23 Aug 2019
                                  
                                    
                                    सामान्य अध्ययन पेपर 4 
                                    
                                    सैद्धांतिक प्रश्न
                                  
                                                                      
बायोएथिक्स से आप क्या समझते हैं? भारत में बायोएथिक्स से संबंधित मुद्दों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
 - 
                                  23 Aug 2019
                                  
                                    
                                    सामान्य अध्ययन पेपर 4 
                                    
                                    केस स्टडीज़
                                  
                                                                      
एबीसी लिमिटेड एक बड़ी अंतर्राष्ट्रीय कंपनी है जो विशाल शेयरधारक आधार के साथ विविध व्यावसायिक गतिविधियों में संलग्न है। कंपनी लगातार विस्तार कर रही है और रोज़गार का सृजन कर रही है। कंपनी अपने विस्तार और विविधीकरण कार्यक्रम के तहत विकासपुरी में एक नया संयंत्र स्थापित करने का निर्णय लेती है, जो अविकसित क्षेत्र है। नए संयंत्र को ऊर्जा-कुशल तकनीक का उपयोग करने के लिये डिज़ाइन किया गया है, जो कंपनी को उत्पादन लागत में 20% तक बचाने में मदद करेगा। इस तरह के अविकसित क्षेत्रों को विकसित करने के लिये निवेश आकर्षित करने की सरकार की नीति के साथ कंपनी का निर्णय पूर्णतः उचित है। सरकार ने अविकसित क्षेत्रों में निवेश करने वाली कंपनियों के लिये पाँच साल तक कर अवकाश (टैक्स हॉलिडे) की भी घोषणा की है। हालाँकि नया संयंत्र विकासपुरी क्षेत्र के निवासियों के जीवन में हलचल ला सकता है, जो अन्यथा शांत है। नया संयंत्र लगने से रहने की लागत में वृद्धि हो सकती है तथा अन्य क्षेत्रों से पलायन करके लोग वहाँ आकर सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था को प्रभावित कर सकते हैं। संभावित विरोध को भांपते हुए कंपनी ने विकासपुरी क्षेत्र के लोगों और आम जनता को यह बताने की कोशिश की कि कैसे उसकी कॉर्पोरेट सामाजिक ज़िम्मेदारी (CSR) नीति वहाँ के निवासियों की संभावित कठिनाइयों को दूर करने में मदद करेगी। इसके बावजूद विरोध शुरू हो जाता है और कुछ निवासियों ने मामला न्यायपालिका में ले जाने का फैसला किया क्योंकि सरकार को याचिका देने का कोई परिणाम नहीं निकला। (2016)
(क) मामले में शामिल मुद्दों की पहचान करें।
(ख) कंपनी के लक्ष्य को पूरा करने और निवासियों की चिंता को दूर करने के लिये क्या सुझाव दिया जा सकता है?
 - 
                                  23 Aug 2019
                                  
                                    
                                    रिवीज़न टेस्ट्स 
                                    
                                    हिंदी साहित्य
                                  
                                  
निम्नलिखित पर लगभग 150 शब्दों में टिप्पणी लिखिये:
 - 
                                  23 Aug 2019
                                  
                                    
                                    रिवीज़न टेस्ट्स 
                                    
                                    इतिहास
                                  
                                  
‘‘गुप्त काल में भूमिदान शासनपत्र की भूमिका दोधारी तलवार जैसी प्रतीत होती है।’’ आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये।
 - 
                                  23 Aug 2019
                                  
                                    
                                    रिवीज़न टेस्ट्स 
                                    
                                    भूगोल
                                  
                                  
महासागरीय लवणता के क्षैतिज वितरण में भिन्नता की कारणों सहित विवेचना कीजिये।
 - 
                                  21 Aug 2019
                                  
                                    
                                    रिवीज़न टेस्ट्स 
                                    
                                    हिंदी साहित्य
                                  
                                  
हिंदी के नवगीत आन्दोलन का परिचय दीजिये।
 - 
                                  21 Aug 2019
                                  
                                    
                                    रिवीज़न टेस्ट्स 
                                    
                                    इतिहास
                                  
                                  
अशोक एक कुशल शासक होने के साथ-साथ उदार व्यक्ति भी था। परीक्षण कीजिये।