उत्तर प्रदेश Switch to English
उत्तर प्रदेश घरेलू पर्यटन में शीर्ष पर
चर्चा में क्यों?
पर्यटन मंत्रालय के अनुसार वर्ष 2025 में उत्तर प्रदेश घरेलू पर्यटन के लिये भारत का सबसे अधिक भ्रमण किया जाने वाला राज्य बन गया है।
मुख्य बिंदु
- रैंकिंग: वर्ष 2025 में उत्तर प्रदेश घरेलू पर्यटकों की संख्या (137 करोड़) के मामले में प्रथम स्थान पर तथा विदेशी पर्यटकों (3.66 लाख) के मामले में चतुर्थ स्थान पर रहा।
- प्रमुख आयोजनों का प्रभाव: प्रयागराज में आयोजित ऐतिहासिक महाकुंभ 2025 पर्यटन वृद्धि का एक प्रमुख कारण रहा, जिसमें 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु एवं पर्यटक सम्मिलित हुए।
- प्रमुख गंतव्य: अयोध्या, वाराणसी, मथुरा–वृंदावन तथा श्रावस्ती जैसे नगर प्रमुख पर्यटन केंद्रों के रूप में उभरे।
- कार्यक्रम और उत्सव: दीपोत्सव, रंगोत्सव, देव दीपावली, माघ मेला तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने घरेलू और विदेशी पर्यटकों को बड़ी संख्या में आकर्षित किया।
- आर्थिक प्रभाव: पर्यटन में आई इस तीव्र वृद्धि ने राज्य की अर्थव्यवस्था को महत्त्वपूर्ण समर्थन प्रदान किया है तथा वर्ष 2029 तक 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
- पर्यटन नीति एवं निवेश: उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति 2022 के अंतर्गत आधारभूत संरचना एवं पर्यटन आकर्षणों के विकास हेतु 1,757 पर्यटन इकाइयों का पंजीकरण किया गया तथा लगभग 37,688.58 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए।
.png)

%20(1).gif)





.jpg)






.png)