- 
                                  29 Aug 2019
                                  
                                  
                                    सामान्य अध्ययन पेपर 4 
                                    
                                    केस स्टडीज़
                                  
                                  
                                  
आप एक विभाग के निदेशक हैं जिसे हाल ही में #MeToo अभियान में शामिल किया गया है, जब आपके अधीन काम करने वाले दो उपनिदेशकों पर विभाग में काम करने वाली दो महिलाओं ने सार्वजनिक रूप से यौन उत्पीड़क होने का आरोप लगाया है। जैसा कि कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 में प्रावधान है, आप एक समिति का गठन करने जा रहे हैं, जो 90 दिनों के भीतर जाँच करके अपनी रिपोर्ट देगी।
समिति गठित करने से पहले आपके सामने दो कथ्य हैं- पहला, यह पहली बार नहीं है जब दोनों महिलाओं ने ऐसे आरोप लगाए हैं; दूसरा, कि आप दोनों उपनिदेशकों और उनके परिवारों को काफी समय से जानते हैं, और आपने उनके व्यवहार में ऐसा कुछ भी नहीं देखा है जिससे यह पता चलता हो कि वे यौन उत्पीड़क हो सकते हैं, जैसा कि उन पर आरोप लगाया गया है। अब, जबकि महिलाएँ चाहती हैं कि आप अतिशीघ्र जाँच प्रक्रिया शुरू करें, दोनों उपनिदेशक सभी आरोपों से इनकार करते हैं और उनका कहना है कि वे अपने मुख्य आरोपियों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा चलाना चाहते हैं। इन सब के बीच आप पर जनता का दबाव है और मीडिया भी नियमित रूप से मामले को उठाता रहता है।
1. एक विभाग के निदेशक के रूप में विभागीय जाँच शुरू करने के लिये आप क्या कार्रवाई करेंगे? आप जो भी कार्रवाई करने का निर्णय लेते हैं उसके गुण-दोषों की विवेचना कीजिये।
2. क्या आप इस बात से भी सहमत हैं कि यौन प्रकृति वाले अपराधों की जाँच करना नैतिकता के दृष्टिकोण से अन्य अपराधों की तुलना में अधिक कठिन है? अपने विचारों के पक्ष में मान्य कारण दीजिये।
 - 
                                  29 Aug 2019
                                  
                                  
                                    सामान्य अध्ययन पेपर 4 
                                    
                                    केस स्टडीज़
                                  
                                  
                                  
आप इंडियन ऑयल रिफाइनरी में वरिष्ठ प्रबंधक हैं। भारत सरकार ने आपको एक बड़े प्रोजेक्ट के लिये टेंडर आवेदन करने हेतु दूसरे देश में भेजा है। वहाँ पहुँचने के बाद आपको पता चलता है कि उस देश विशेष के अधिकारी बिना रिश्वत लिये किसी प्रोजेक्ट को मंज़ूर नहीं करते। आप यह भी जानते हैं कि अन्य प्रतिस्पर्द्धी देशों द्वारा रिश्वत देने की संभावना काफी अधिक है।
भारत भ्रष्टाचार के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र अभिसमय का एक हस्ताक्षरकर्त्ता है।
इस स्थिति में आप भारत सरकार को क्या सुझाव दे सकते हैं, विशेषकर जब आप जानते हैं कि यह प्रोजेक्ट देश के लिये कितना महत्त्वपूर्ण है?
 - 
                                  29 Aug 2019
                                  
                                  
                                    सामान्य अध्ययन पेपर 4 
                                    
                                    सैद्धांतिक प्रश्न
                                  
                                  
                                  
निम्नलिखित शब्दों को परिभाषित कीजिये: (150 शब्द)
(1) परोपकारिता का सिद्धांत (Altruism)
(2) उपकार (Beneficence)
(3) उपयोगितावाद (Utilitarianism)
 - 
                                  29 Aug 2019
                                  
                                  
                                    सामान्य अध्ययन पेपर 4 
                                    
                                    सैद्धांतिक प्रश्न
                                  
                                  
                                  
अंतर्राष्ट्रीय नैतिकता के संदर्भ में पंचशील संधि के सिद्धांतों का परीक्षण कीजिये। ये सिद्धांत आज की वैश्विक राजनीति में कितने प्रासंगिक हैं। (250 शब्द)
 - 
                                  29 Aug 2019
                                  
                                  
                                    सामान्य अध्ययन पेपर 4 
                                    
                                    सैद्धांतिक प्रश्न
                                  
                                  
                                  
गांधीजी के ट्रस्टीशिप मॉडल की व्याख्या कीजिये। समकालीन कॉर्पोरेट प्रशासन में इसका क्या महत्त्व है? (250 शब्द)
 - 
                                  24 Aug 2019
                                  
                                  
                                    सामान्य अध्ययन पेपर 4 
                                    
                                    सैद्धांतिक प्रश्न
                                  
                                  
                                  
किसी संगठन की कार्य संस्कृति बड़े पैमाने पर समाज के प्रति नैतिकता को कैसे प्रभावित करती है? परीक्षण कीजिये।
 - 
                                  24 Aug 2019
                                  
                                  
                                    सामान्य अध्ययन पेपर 4 
                                    
                                    सैद्धांतिक प्रश्न
                                  
                                  
                                  
देश में वांछित सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन में प्रभाव और प्रोत्साहन कैसे योगदान दे सकते हैं?
 - 
                                  24 Aug 2019
                                  
                                  
                                    सामान्य अध्ययन पेपर 4 
                                    
                                    केस स्टडीज़
                                  
                                  
                                  
आप एक वरिष्ठ वन अधिकारी हैं और हाल ही में आपको एक ऐसे वन क्षेत्र में तैनात किया गया है, जिसमें एक वन्यजीव अभयारण्य और स्थानीय पहाड़ी जनजातियों का देवालय है। अभयारण्य एक प्रसिद्ध ट्रेकिंग साइट है, लेकिन केवल पुरुषों के लिये ही खुला है क्योंकि स्थानीय आदिवासी संस्कृति में महिलाओं को पहाड़ी स्थल पर बने उनके देवालय में प्रवेश की अनुमति नहीं है।
हाल ही में राज्य उच्च न्यायालय ने महिलाओं पर लगे इस अनधिकृत प्रतिबंध को हटा दिया, जिसके बाद महिलाओं के समूहों द्वारा सभी के लिए ट्रेकिंग साइट खोलने का दबाव डाला गया, जबकि स्थानीय आदिवासी समूह इसका विरोध करते हैं। आपको डर है कि साइट खोलने से आदिवासियों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है, कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है और वहाँ ट्रेकिंग के लिये आने वालों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।
1. इस परिदृश्य में आपके लिये क्या विकल्प खुले हैं? उनके गुणों और अवगुणों के साथ चर्चा करें?
2. इस स्थिति में आप कौन सी उचित कार्रवाई करेंगे और क्यों?
 - 
                                  23 Aug 2019
                                  
                                  
                                    सामान्य अध्ययन पेपर 4 
                                    
                                    सैद्धांतिक प्रश्न
                                  
                                  
                                  
प्रासंगिक उदाहरणों के साथ निम्नलिखित का परीक्षण कीजिये:
(क) एक कार्रवाई कानूनी रूप से गलत हो सकती है लेकिन नैतिक रूप से सही और इसके विपरीत।
(ख) किन परिस्थितियों में किसी व्यक्ति को उसके कार्यों के बावजूद अनैतिक के रूप में नहीं देखा जा सकता, जो कि अनैतिक या अवैध प्रतीत होता है।
 - 
                                  23 Aug 2019
                                  
                                  
                                    सामान्य अध्ययन पेपर 4 
                                    
                                    सैद्धांतिक प्रश्न
                                  
                                  
                                  
बायोएथिक्स से आप क्या समझते हैं? भारत में बायोएथिक्स से संबंधित मुद्दों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
 - 
                                  23 Aug 2019
                                  
                                  
                                    सामान्य अध्ययन पेपर 4 
                                    
                                    केस स्टडीज़
                                  
                                  
                                  
एबीसी लिमिटेड एक बड़ी अंतर्राष्ट्रीय कंपनी है जो विशाल शेयरधारक आधार के साथ विविध व्यावसायिक गतिविधियों में संलग्न है। कंपनी लगातार विस्तार कर रही है और रोज़गार का सृजन कर रही है। कंपनी अपने विस्तार और विविधीकरण कार्यक्रम के तहत विकासपुरी में एक नया संयंत्र स्थापित करने का निर्णय लेती है, जो अविकसित क्षेत्र है। नए संयंत्र को ऊर्जा-कुशल तकनीक का उपयोग करने के लिये डिज़ाइन किया गया है, जो कंपनी को उत्पादन लागत में 20% तक बचाने में मदद करेगा। इस तरह के अविकसित क्षेत्रों को विकसित करने के लिये निवेश आकर्षित करने की सरकार की नीति के साथ कंपनी का निर्णय पूर्णतः उचित है। सरकार ने अविकसित क्षेत्रों में निवेश करने वाली कंपनियों के लिये पाँच साल तक कर अवकाश (टैक्स हॉलिडे) की भी घोषणा की है। हालाँकि नया संयंत्र विकासपुरी क्षेत्र के निवासियों के जीवन में हलचल ला सकता है, जो अन्यथा शांत है। नया संयंत्र लगने से रहने की लागत में वृद्धि हो सकती है तथा अन्य क्षेत्रों से पलायन करके लोग वहाँ आकर सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था को प्रभावित कर सकते हैं। संभावित विरोध को भांपते हुए कंपनी ने विकासपुरी क्षेत्र के लोगों और आम जनता को यह बताने की कोशिश की कि कैसे उसकी कॉर्पोरेट सामाजिक ज़िम्मेदारी (CSR) नीति वहाँ के निवासियों की संभावित कठिनाइयों को दूर करने में मदद करेगी। इसके बावजूद विरोध शुरू हो जाता है और कुछ निवासियों ने मामला न्यायपालिका में ले जाने का फैसला किया क्योंकि सरकार को याचिका देने का कोई परिणाम नहीं निकला। (2016)
(क) मामले में शामिल मुद्दों की पहचान करें।
(ख) कंपनी के लक्ष्य को पूरा करने और निवासियों की चिंता को दूर करने के लिये क्या सुझाव दिया जा सकता है?
 - 
                                  11 Aug 2019
                                  
                                  
                                    सामान्य अध्ययन पेपर 4 
                                    
                                    केस स्टडीज़
                                  
                                  
                                  
आप टाइगर बायोस्फीयर रिज़र्व वाले क्षेत्र में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के रूप में तैनात हैं। हाल ही में एक राजमार्ग, जो बायोस्फीयर रिज़र्व से होकर गुजरता है, के निर्माण के कारण बाघों का आवास स्थान सिकुड़ गया है, साथ ही बाघों की आबादी में भी तेज़ी आई है। इससे वन क्षेत्र के आसपास के गाँवों में बाघों के पहुँचने के मामले सामने आए हैं, जिससे इन गाँवों में मवेशियों और मानव जीवन की हानि हुई है। इसके कारण उत्तेजित ग्रामीणों ने बाघों को मारना और ज़हर देना शुरू कर दिया है।
1. क्या आपको लगता है कि इस स्थिति में ग्रामीणों द्वारा की गई कार्रवाई सही है? अपने उत्तर के समर्थन में कारण दें।
2. इस स्थिति को हल करने के लिए आपके पास कौन से विकल्प उपलब्ध हैं?
 - 
                                  11 Aug 2019
                                  
                                  
                                    सामान्य अध्ययन पेपर 4 
                                    
                                    केस स्टडीज़
                                  
                                  
                                  
एक दिये गए परिदृश्य में सेना के दल को आतंकवादियों के ठिकाने का पता चलता है जो ऐसे हमले की तैयारी कर रहे हैं जिसमें सैकड़ों लोग मारे जा सकते हैं। उनके इस हमले को रोकने के लिये सेना के दल ने एक ड्रोन विमान तैयार किया है, जो आतंकवादियों पर बम गिरा सकता है। जब सेना के लोग बम गिराने को तैयार होते हैं, तभी उनके कैमरों में एक छोटी लड़की दिखाई देती है जो उस क्षेत्र के दायरे में ब्रेड बेच रही है जहाँ बम गिराया जाना है। ऐसे में क्या सेना को अपने मिशन पर आगे बढ़ना चाहिये, जिसमें उस लड़की की मौत हो जाएगी, लेकिन बहुत से लोग मारे जाने से बच जाएंगे।
1. गुण-दोषों के साथ सैन्य दल के लिये उपलब्ध विकल्पों का परीक्षण करें।
2. इस परिदृश्य में सैन्य दल के प्रमुख के रूप में आप किस तरह की कार्रवाई करेंगे?
 - 
                                  10 Aug 2019
                                  
                                  
                                    सामान्य अध्ययन पेपर 4 
                                    
                                    सैद्धांतिक प्रश्न
                                  
                                  
                                  
समकालीन अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में अंतर्राष्ट्रीय कानून और संधियाँ नैतिक मार्गदर्शन के स्रोत के रूप में कार्य करती हैं। आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
 - 
                                  10 Aug 2019
                                  
                                  
                                    सामान्य अध्ययन पेपर 4 
                                    
                                    सैद्धांतिक प्रश्न
                                  
                                  
                                  
मूल्य संघर्षों के उन प्रकारों की जाँच कीजिये जो सार्वजनिक सेवा में मौजूद हो सकते हैं। (250 शब्द)
 - 
                                  10 Aug 2019
                                  
                                  
                                    सामान्य अध्ययन पेपर 4 
                                    
                                    सैद्धांतिक प्रश्न
                                  
                                  
                                  
भारत के वर्तमान राजनीतिक नेतृत्व के संदर्भ में कौटिल्य के सिद्धांत “यथा राजा तथा प्रजा" (जैसा राजा, वैसी प्रजा) पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
 - 
                                  08 Aug 2019
                                  
                                  
                                    सामान्य अध्ययन पेपर 4 
                                    
                                    सैद्धांतिक प्रश्न
                                  
                                  
                                  
यद्यपि राष्ट्रवाद के विकास के लिये पश्चिमी प्रभाव को ज़िम्मेदार ठहराया जाता है, लेकिन स्वामी विवेकानंद का राष्ट्रवाद भारतीय आध्यात्मिकता और नैतिकता में गहराई से जड़े जमाए हुए है। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
 - 
                                  08 Aug 2019
                                  
                                  
                                    सामान्य अध्ययन पेपर 4 
                                    
                                    सैद्धांतिक प्रश्न
                                  
                                  
                                  
"कोई कार्रवाई नैतिक है यदि वह नैतिक कर्त्तव्य की भावना का परिणाम है।” कांट की नैतिक कर्त्तव्य की अवधारणा के संदर्भ में इस कथन का परीक्षण कीजिये। यह परिणामवाद से कैसे अलग है? (250 शब्द)
 - 
                                  08 Aug 2019
                                  
                                  
                                    सामान्य अध्ययन पेपर 4 
                                    
                                    सैद्धांतिक प्रश्न
                                  
                                  
                                  
न्यायपूर्ण राज्य (just state) का सुकरात का मॉडल एक ऐसी स्वस्थ जैविक संरचना थी, जहाँ राज्य के सभी अवयव/अंग संपूर्ण राज्य के हित में और संपूर्ण राज्य सभी अवयवों/अंगों के हित में कार्य करते हैं। परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
 - 
                                  07 Aug 2019
                                  
                                  
                                    सामान्य अध्ययन पेपर 4 
                                    
                                    सैद्धांतिक प्रश्न
                                  
                                  
                                  
आज की जटिल दुनिया में एक प्रशासक के लिये भावनात्मक बुद्धिमत्ता की भूमिका का परीक्षण कीजिये। इसके अलावा उन प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिये जो एक भावनात्मक रूप से बुद्धिमान प्रशासक में निहित होनी चाहिये। (250 शब्द)