इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

प्रिलिम्स रिफ्रेशर प्रोग्राम 2020

महत्त्वपूर्ण टॉपिक्स 2020

दिवस 5

  • 24 Jul 2020
  • 1 min read

प्रिलिम्स रिफ्रेशर प्रोग्राम 2020 के आर्टिकल पेज पर आपका स्वागत है। इस पेज पर हम आपको 3 सुविधाएँ उपलब्ध कराएँगे:

  • रीविज़न के लिये टॉपिक्स की एक सूची।
  • यदि आवश्यक हो तो टॉपिक्स पर एक संक्षिप्त चर्चा।
  • इन टॉपिक्स को तैयार करने के लिये विभिन्न स्रोतों के लिंक।
पेज पर सूचीबद्ध किसी भी टॉपिक के बारे में संशय की स्थिति में आप कमेंट्स में इसके बारे में पूछ सकते हैं, हम आपके संशय को दूर करने का बेहतर प्रयास करेंगे। इसके अलावा, हम वेब आधारित अन्य शिक्षण स्रोतों जैसे वेबसाइट या वीडियो के लिंक भी शेयर कर सकते हैं अथवा आपके लिये पुस्तकें, डाक्यूमेंट्स आदि संदर्भित कर सकते हैं।
कृपया अपने साथी अभ्यर्थियों के प्रति सौहार्दपूर्ण रहें तथा संशय-समाधान से संबंधित इन संवादों का उपयोग स्पष्ट रूप से इसके निर्दिष्ट उद्देश्यों के लिये ही करें।

भारतीय संविधान में अनुसूचियाँ 

यह इस वर्ष की प्रारंभिक परीक्षा के लिये एक महत्त्वपूर्ण विषय है, क्योंकि नौवीं अनुसूची और दल-बदल कानून पर विवाद के कारण यह टॉपिक चर्चा में बना हुआ है। इसके अलावा विगत वर्षों में इससे संबंधित पहलुओं पर कई प्रश्न पूछे गए हैं। नीचे दिये गए आर्टिकल लिंक्स लिंकों के माध्यम से आप इस टॉपिक से संबंधित सभी प्रकार की सुव्यवस्थित एवं परीक्षा उन्मुख जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:

भारतीय संविधान की अनुसूचियों से संबंधित विगत वर्षों के प्रश्न

प्र. भारत के संविधान में नौवीं अनुसूची किस प्रधान मंत्री के कार्यकाल में पुरःस्थापित की गई थी: (2019)

(a) जवाहरलाल नेहरू

(b) लाल बहादुर शास्त्री

(c) इंदिरा गांधी

(d) मोरारजी देसाई


प्र. भारत के संविधान की किस अनुसूची के अधीन जनजातीय भूमि का, खनन के लिये निजी पक्षकारों को अंतरण अकृत और शून्य घोषित किया जा सकता है? (2019)

(a) तीसरी अनुसूची

(b) पाँचवीं अनुसूची

(c) नौवीं अनुसूची

(d) बारहवीं अनुसूची


प्र.  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2018)

1. भारत की संसद भारत के संविधान की नौवीं अनुसूची में किसी विशेष कानून को रख सकती है।
2. नौवीं अनुसूची में रखे गए कानून की वैधता की जाँच किसी भी न्यायालय द्वारा नहीं की जा सकती है और इस पर कोई निर्णय नहीं किया जा सकता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1 

(b) केवल 2 

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2


प्र. भारत के संविधान की निम्नलिखित अनुसूचियों में से किसमें दल-बदल विरोधी प्रावधान हैं? (2014)

(a) दूसरी अनुसूची

(b) पाँचवीं अनुसूची

(c) आठवीं अनुसूची

(d) दसवीं अनुसूची


संघवाद 

प्रत्येक वर्ष संघवाद और इससे संबंधित विभिन्न मुद्दों के बारे में कई प्रश्न पूछे गए हैं। इसके अलावा, जम्मू एवं कश्मीर के विभाजन तथा 15वें वित्त आयोग को दिये गए विस्तार के कारण यह टॉपिक इस वर्ष की प्रारंभिक परीक्षा के लिये बहुत महत्त्वपूर्ण हो जाता है। नीचे दिये गए आर्टिकल लिंक्स के माध्यम से आप इस टॉपिक से संबंधित सुव्यवस्थित एवं परीक्षा उन्मुख जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:

संघवाद से संबंधित विगत वर्षों के प्रश्न

प्र. निम्नलिखित में से कौन-सी भारतीय संघवाद की विशेषता नहीं है? (2017)

(a) भारत में एक स्वतंत्र न्यायपालिका है।

(b) शक्तियों को केंद्र और राज्यों के बीच स्पष्ट रूप से विभाजित किया गया है।

(c) संघ की इकाइयों को राज्य सभा में असमान प्रतिनिधित्व दिया गया है।

(d) यह संघबद्ध इकाइयों के बीच एक समझौते का परिणाम है।


प्र. स्थानीय स्वशासन की सर्वोत्तम व्याख्या यह की जा सकती है कि यह एक प्रयोग है : (2017)

(a) संघवाद का 

(b) लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण का

(c) प्रशासनिक प्रत्यायोजन का 

(d) प्रत्यक्ष लोकतंत्र का 


प्र. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये : (2013)

1. भारत के संविधान में एक संशोधन की शुरुआत लोकसभा में एक विधेयक द्वारा की जा सकती है।
2. यदि ऐसा संशोधन संविधान के संघीय चरित्र में परिवर्तन करना चाहता है, तो संशोधन को भारत के सभी राज्यों की विधायिका द्वारा अनुमोदित किया जाना चाहिये।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है / हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2 

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2


भारत की प्रमुख नदियाँ तथा उनकी सहायक नदियाँ

यह प्रवृत्ति देखी गई है कि यूपीएससी प्रायः समाचारों में रही नदियों से संबंधित नवीनतम विकासात्मक/अवसंरचनात्मक परियोजनाओं (जैसे बांध, जलाशय, पनबिजली संयंत्रों), नदियों की इंटर लिंकिंग आदि से संबंधित प्रश्न पूछता है। हाल ही में केंद्र सरकार ने कोसी-मेची परियोजना को अनुमति दी है। अतः इस संदर्भ में नीचे दिये गए टॉपिक इस वर्ष की प्रारंभिक परीक्षा के लिये अत्यंत महत्त्वपूर्ण हो सकते हैं। आर्टिकल लिंक्स के माध्यम से आप इससे संबंधित सभी सुव्यवस्थित और परीक्षा उन्मुख जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:

प्रमुख नदियों तथा उनकी सहायक नदियों से संबंधित विगत वर्षों के प्रश्न

प्र.  निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये: (2019)

1. नीली पंख  महशीर : कावेरी नदी
2. इरावदी डॉल्फिन: चंबल नदी
3. रस्टी चित्तीदार बिल्ली: पूर्वी घाट

उपर्युक्त  युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?

(a) केवल 1 और 2 

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 1 और 3  

(d) 1, 2 और 3


प्र. हाल ही में निम्नलिखित में से किन नदियों को जोड़ने का कार्य किया गया? (2016)

(a) कावेरी और तुंगभद्रा

(b) गोदावरी और कृष्णा

(c) महानदी और सोन

(d) नर्मदा और ताप्ती


प्र. ब्रह्मपुत्र की सहायक नदियाँ निम्नलिखित में से कौन-सी है/हैं? (2016)

1. दिबांग
2. कामेंग
3. लोहित

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

(a) केवल 1 

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 1 और 3  

(d) 1, 2 और 3


प्र. 'एकीकृत जलग्रहण विकास कार्यक्रम' को लागू करने के क्या लाभ हैं? (2014)

1. मृदा अपवाह की रोकथाम।
2. देश की बारहमासी नदियों को मौसमी नदियों से जोड़ना।
3. वर्षा जल संचयन और भूजल  का पुनर्भरण।
4. प्राकृतिक वनस्पति का पुनर्जनन।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिये:

(a) केवल 1 और 2 

(b) केवल 2, 3 और 4  

(c) केवल 1, 3 और 4

(d) 1, 2, 3 और 4


दूसरे देशों के साथ विभिन्न युद्धाभ्यास 

हाल ही में हुई गलवान घाटी की घटना को देखते हुए यह आवश्यक हो गया है कि हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को मज़बूत किया जाए। इसलिये इस वर्ष भारत के विभिन्न देशों के साथ होने महत्त्वपूर्ण सैन्य अभ्यासों को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता है। नीचे दिये गए आर्टिकल लिंक्स के माध्यम से आप इससे संबंधित सभी सुव्यवस्थित और परीक्षा उन्मुख जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:

दूसरे देशों के साथ विभिन्न युद्धाभ्यासों से संबंधित विगत वर्षों के प्रश्न:

प्र. हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (IONS) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2017)

1. IONS भारत में वर्ष 2015 में भारतीय नौसेना की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था।
2. IONS एक स्वैच्छिक पहल है जो हिंद महासागर क्षेत्र के समुद्री राज्यों की नौ सेनाओं के बीच समुद्री सहयोग बढ़ाने की कोशिश करती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1 

(b) केवल 2 

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2


प्र. हैंड इन हैंड जो एक संयुक्त आतंकवाद रोधी सैन्य प्रशिक्षण है, भारतीय सेना के अधिकारियों और निम्नलिखित  में से किस देश के सेना के अधिकारियों द्वारा आयोजित किया गया था ? (2008)

(a) चीन

(b) जापान

(c) रूस

(d) यू.एस.ए.


भारतीय न्यायपालिका  

भारतीय न्यायपालिका यूपीएससी के लिये हमेशा से एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण टॉपिक रहा है। क्रमिक वर्षों में भारतीय न्यायपालिका से संबंधित मुद्दों पर बार-बार प्रश्न पूछे गए हैं। इसके अलावा हाल ही में भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यालय को आरटीआई अधिनियम के दायरे में लाया गया है। अतः न्यायिक प्रणाली से संबंधित प्रश्न पूछे जाने का यह एक उचित अवसर है। नीचे दिये गए आर्टिकल लिंक्स के माध्यम से आप सभी सुव्यवस्थित और परीक्षा उन्मुख जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:

भारतीय राज्यों के गठन से संबंधित विगत वर्षों के प्रश्न:

प्र. भारत में, न्यायिक समीक्षा का तात्पर्य है: (2017)

(a) कानूनों और कार्यकारी आदेशों की संवैधानिकता के विषय पर प्राख्यापन करने का न्यायपालिका का अधिकार।

(b) विधानमंडलों द्वारा अधिनियमित कानूनों के ज्ञान पर सवाल उठाने की न्यायपालिका की शक्ति।

(c) राष्ट्रपति द्वारा आश्वासन दिये जाने से पहले सभी विधायी अधिनियमों की समीक्षा करने की न्यायपालिका की शक्ति।

(d) न्यायपालिका की  समान या विभिन्न मामलों में पहले दिये गए अपने स्वयं के निर्णयों की समीक्षा करने की शक्ति।


प्र. निम्नलिखित में से कौन भारत के संविधान का संरक्षक है? (2015)

(a) भारत का राष्ट्रपति

(b) भारत का प्रधान मंत्री

(c) लोकसभा सचिवालय

(d) भारत का सर्वोच्च न्यायालय


प्र. भारत के सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने की शक्ति निहित है: (2014)

(a) भारत के राष्ट्रपति

(b) संसद

(c) भारत के मुख्य न्यायाधीश

(d) विधि आयोग

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2