बिहार Switch to English
मुख्यमंत्री द्वार NTPC बाढ़ सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट स्टेज-1 की इकाई-1 का लोकार्पण
चर्चा में क्यों?
हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा NTPC बाढ़ सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के स्टेज-1 की इकाई-1 का लोकार्पण किया गया।
प्रमुख बिंदु
- लोकार्पण के अवसर पर मुख्यमंत्री के समक्ष NTPC बाढ़ सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।
 - इस अवसर पर मुख्यमंत्री के द्वारा NTPC बाढ़ के प्रांगण में पौधारोपण भी किया गया।
 - विदित हो कि NTPC बाढ़ सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के तहत 660 मेगावाट की 3 यूनिट की स्थापना करने का निर्णय ऊर्जा विभाग के द्वारा लिया गया था, जिसमें पहली यूनिट ने उत्पादन प्रारंभ कर दिया है।
 - मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरी यूनिट से उत्पादन वर्ष 2022 तक एवं तीसरी यूनिट में 2023 तक प्रारंभ किया जाएगा।
 

            
            .jpg)
.gif)
%20(1).gif)





.jpg)
.jpg)










-2026-web-hindi.png)
-2026-mob-hindi.png)







