राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
इंडोनेशिया ने 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिये सोशल मीडिया के उपयोग पर बैन लगाया
- 30 Mar 2026
- 12 min read
चर्चा में क्यों?
इंडोनेशिया ने 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिये सोशल मीडिया के उपयोग पर देशव्यापी प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही वह हानिकारक ऑनलाइन सामग्री से नाबालिगों की सुरक्षा के लिये इस तरह के प्रतिबंध लागू करने वाला दक्षिण-पूर्वी एशिया का पहला देश बन गया है।
मुख्य बिंदु:
- आयु सीमा: नया नियम 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों को प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अकाउंट रखने से प्रतिबंधित करता है।
- शामिल प्लेटफॉर्म: यह प्रतिबंध यूट्यूब (YouTube), टिकटॉक (TikTok), फेसबुक (Facebook), इंस्टाग्राम (Instagram), थ्रेड्स (Threads), X (ट्विटर), बीगो लाइव (Bigo Live) और रोब्लॉक्स (Roblox) जैसे प्लेटफॉर्म पर लागू होता है।
- उद्देश्य: इस कदम का लक्ष्य बच्चों को साइबर बुलिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी, अश्लील सामग्री (Pornography) के संपर्क में आने और सोशल मीडिया की लत से बचाना है।
- सत्यापन की अनिवार्यता: सोशल मीडिया कंपनियों के लिये आयु-सत्यापन तंत्र (Age-verification mechanisms) लागू करना अनिवार्य होगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि निर्धारित आयु से कम के उपयोगकर्त्ता अकाउंट न बना सकें।
- अभिभावकों की ज़िम्मेदारी: सरकार ने माता-पिता और अभिभावकों को बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नज़र रखने तथा इंटरनेट के ज़िम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देने के लिये प्रोत्साहित किया है।
- अकाउंट निष्क्रिय करना: इस नियम के प्रवर्तन (Enforcement) के हिस्से के रूप में, उच्च-जोखिम वाले प्लेटफॉर्म पर 16 वर्ष से कम उम्र के उपयोगकर्त्ताओं के मौजूदा अकाउंट्स को धीरे-धीरे निष्क्रिय (Deactivate) कर दिया जाएगा।
|
और पढ़ें: दक्षिण-पूर्व एशिया |