इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 18 Aug 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
बिहार Switch to English

बिहार में पंचायत चुनाव की तिथि घोषित

चर्चा में क्यों?

17 अगस्त, 2021 को बिहार सरकार ने ग्राम पंचायत और ग्राम कचहरी के चुनाव की तिथि घोषित कर दी है। ये चुनाव 11 चरणों में संपन्न होंगे, जिसकी अधिसूचना 24 अगस्त, 2021 को जारी होगी।

प्रमुख बिंदु

  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया।
  • 24 अगस्त, 2021 को अधिसूचना जारी होते ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। 24 सितंबर, 2021 को पहले चरण का और अंतिम चरण का मतदान 12 दिसंबर, 2021 को होगा। इस तरह राज्य में करीब ढाई महीने तक पंचायत चुनाव की प्रक्रिया चलेगी।  
  • बैठक के बाद कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अंतिम चरणों में मतदान होंगे। 
  • गौरतलब है कि छह पदों के लिये ग्राम पंचायत और ग्राम कचहरी के चुनाव होने हैं। इनमें मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, ज़िला परिषद सदस्य, वार्ड सदस्य, सरपंच और पंच के पद शामिल हैं। 
  • गौरतलब है कि पहली बार राज्य में 11 चरण में पंचायत चुनाव हो रहे हैं। 
  • पहला चरण: 24 सितंबर, 2021; दूसरा चरण: 29 सितंबर, 2021; तीसरा चरण: 08 अक्टूबर, 2021; चौथा चरण: 20 अक्टूबर, 2021; पाँचवा चरण: 24 अक्टूबर, 2021; छठा चरण: 03 नवंबर, 2021; सातवाँ चरण: 15 नवंबर, 2021; आठवाँ चरण: 24 नवंबर, 2021; नौवाँ चरण: 29 नवंबर, 2021; 10वाँ चरण: 08 दिसंबर, 2021; 11वाँ चरण: 12 दिसंबर, 2021।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2