इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 27 Jul 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

मुख्यमंत्री सारथी-योजना

चर्चा में क्यों?

26 जुलाई, 2022 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिविल सेवा परीक्षा-2021 में सफल हुए झारखंड के उम्मीदवारों के लिये आयोजित बधाई समारोह में कहा कि राज्य में जल्द ही ‘मुख्यमंत्री सारथी-योजना’की शुरुआत की जाएगी।

प्रमुख बिंदु

  • गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में झारखंड सरकार द्वारा झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना आरंभ करने की घोषणा की गई थी।
  • इस योजना के तहत राज्य सरकार सभी वर्ग/समुदाय के वैसे अभ्यर्थी, जो यूपीएससी, जेपीएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये कोचिंग के खर्च का वहन नहीं कर पा रहे हैं, को अपने खर्चे से प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करवाएगी।
  • गौरतलब है कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा-2021 में झारखंड के 26 उम्मीदवार सफल हुए हैं।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड देश का पहला राज्य है, जहाँ विदेशों में पढ़ने वाले बच्चों को उच्च शिक्षा के लिये छात्रवृत्ति दी जा रही है। आने वाले समय में राज्य सरकार बच्चों के विदेश जाने का यह दायरा बढ़ाएगी।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2