प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 28 Dec 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

मुख्यमंत्री आमंत्रण राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2021 का समापन

चर्चा में क्यों? 

27 दिसंबर, 2021 को मुख्यमंत्री आमंत्रण (बालक एवं बालिका) राज्यस्तरीय प्रतियोगिता-2021 का समापन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। 

प्रमुख बिंदु 

  • मुख्यमंत्री आमंत्रण (बालक एवं बालिका) राज्यस्तरीय प्रतियोगिता-2021 के फाइनल में पूर्वी सिंहभूम की बालिका वर्ग ने रामगढ़ की बालिका वर्ग को 4-2 से हराया, वहीं बालक वर्ग में भी पूर्वी सिंहभूम की टीम ने राँची की टीम को 3-2 से हराकर ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्यस्तरीय इस प्रतियोगिता में लगभग डेढ़ लाख बच्चों ने हिस्सा लिया है। राज्य में यह पहला मौका है, जब इतनी बड़ी संख्या में हमारे बच्चे ऐसे खेल आयोजन से जुड़े हैं।
  • झारखंड के कई खिलाड़ियों ने अपने हुनर का लोहा मनवाते हुए देश और दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। यहाँ के कई खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में देश के लिये कप्तानी भी की है। यहां के खिलाड़ियों के हुनर और क्षमता को प्लेटफॉर्म देकर उनका मार्ग प्रशस्त करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। 
  • इस प्रतियोगिता का आयोजन विगत एक माह पूर्व से ही किया गया था। इससे खिलाड़ियों में उत्साह जगा है और कई खिलाड़ी उभर कर सामने भी आए हैं। राज्य में अन्य खेलों के साथ फुटबॉल खेल एवं खिलाड़ियों को बढ़ावा देने हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
  • इस मौके पर मुख्यमंत्री ने फाइनल मैच के बालक तथा बालिका वर्ग की विनर टीम तथा रनर टीम के प्रतिभागियों को मेडल, नगद पुरस्कार राशि तथा खेल किट इत्यादि देकर सम्मानित किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अपनी महती भूमिका निभाने वाले टेक्निकल सपोर्ट पर्सन को भी सम्मानित किया।

झारखंड Switch to English

नीति आयोग स्वास्थ्य सूचकांक 2021 में झारखंड

चर्चा में क्यों?

27 दिसंबर, 2021 को सरकारी थिंक टैंक नीति आयोग ने 2019-20 के लिये अपने स्वास्थ्य सूचकांक का चौथा संस्करण जारी किया, जिसमें समग्र स्वास्थ्य प्रदर्शन के आधार पर राज्यों की रैंकिंग की गई। इसमें बड़े राज्यों में समग्र स्वास्थ्य प्रदर्शन के मामले में झारखंड 13वें स्थान पर है, वहीं केरल शीर्ष पर है। 

प्रमुख बिंदु 

  • रिपोर्ट को तीन भागों में बाँटा गया था- बड़े राज्य, छोटे राज्य और केंद्रशासित प्रदेश। छोटे राज्यों में मिज़ोरम सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य रहा जबकि नागालैंड सबसे नीचे रहा।
  • नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रशासित प्रदेशों में चंडीगढ़ शीर्ष पर है, उसके बाद दादरा और नगर हवेली दूसरे नंबर पर तथा दिल्ली तीसरे नंबर पर है।
  • बड़े राज्यों में समग्र स्वास्थ्य प्रदर्शन के मामले में झारखंड 47.55 स्कोर के साथ 19 राज्यों में 13वें स्थान पर है। वहीं केरल 82.20 स्कोर के साथ पहले, तमिलनाडु 72.42 स्कोर के साथ दुसरे एवं तेलंगाना 69.96 स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 
  • नीति आयोग का स्वास्थ्य सूचकांक एक भारित समग्र स्कोर है, जिसमें स्वास्थ्य प्रदर्शन के प्रमुख पहलुओं को शामिल करते हुए 24 संकेतक हैं।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2