दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 02 Apr 2026
  • 0 min read
  • Switch Date:  
बिहार Switch to English

बिहार ने पहले ग्रीन-टेक हॉर्टिकल्चर कॉन्क्लेव की मेज़बानी की

चर्चा में क्यों?

तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर का बागवानी कार्यक्रम ‘बिहार नर्सरी एंड ग्रीन-टेक कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन पटना के ज्ञान भवन में किया गया, जिसका उद्देश्य प्रौद्योगिकी-आधारित बागवानी को बढ़ावा देना और किसानों की आय में वृद्धि करना है।

मुख्य बिंदु:

  • आयोजन प्राधिकरण: बिहार सरकार के कृषि विभाग के अंतर्गत बागवानी निदेशालय द्वारा आयोजित।
  • थीम: ‘परंपरा से प्रगति तक’।
  • उद्देश्य: इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य किसानों को बागवानी में आधुनिक तकनीकों से परिचित कराना, उत्पादकता बढ़ाना तथा नवाचार आधारित प्रथाओं के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि करना है।
  • विशेष पहलें:
    • उद्यान पाठशाला: किसानों और युवाओं के लिये आधुनिक बागवानी तकनीकों पर प्रशिक्षण सत्र।
    • चाणक्य हॉर्टी-पिच: स्टार्टअप्स और उद्यमियों के लिये एक मंच, जहाँ वे बागवानी क्षेत्र से जुड़े नवाचारी व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर निवेश समर्थन प्राप्त कर सकें।
  • महत्त्व: यह कार्यक्रम कृषि, बागवानी और प्रौद्योगिकी के समेकन को बढ़ावा देता है तथा इस क्षेत्र में ज्ञान आदान-प्रदान तथा नवाचार के लिये एक सशक्त मंच प्रदान करता है।

और पढ़ें: बागवानी 


राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Switch to English

विश्व की सबसे बड़ी और भारत की पहली डिजिटल जनगणना शुरू

चर्चा में क्यों?

भारत सरकार ने जनगणना 2027 के चरण-I हाउसलिस्टिंग एवं आवास जनगणना (HLO) की शुरुआत कर दी है, जो डिजिटल डेटा संग्रहण और स्व-गणना की शुरुआत के साथ विश्व की सबसे बड़ी जनगणना प्रक्रिया का आरंभ है।

मुख्य बिंदु:

  • परिचय: जनगणना 2027 भारत की देशव्यापी जनसंख्या गणना प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य नीतिगत योजना और शासन के लिये जनसांख्यिकीय, सामाजिक एवं आर्थिक आँकड़ों का संग्रह करना है।
    • यह देश की 16वीं जनगणना है तथा स्वतंत्रता के बाद आयोजित होने वाली 8वीं जनगणना है।
  • डिजिटल जनगणना: जनगणना 2027 भारत की पहली जनगणना होगी, जिसमें डिजिटल डेटा संग्रहण और ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध होगी।
    • पहली बार गणनाकर्त्ता स्मार्टफोन पर मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से डेटा एकत्रित और प्रस्तुत करेंगे।
  • स्व-गणना सुविधा:
    • नागरिक एक सुरक्षित वेब पोर्टल (se.census.gov.in) के माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं।
    • विवरण जमा करने के बाद सत्यापन हेतु एक सेल्फ-एन्यूमरेशन आईडी (SE ID) उत्पन्न होगी, जिसे गणनाकर्त्ता के दौरे के समय उपयोग किया जाएगा।
  • शुरुआत: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जनगणना 2027 के लिये स्व-गणना प्रक्रिया पूरी करने वाली पहली नागरिक बन गईं।
    • पहले ही दिन लगभग 55,000 परिवारों ने इस सुविधा का लाभ उठाया।
  • भाषाएँ: स्व-गणना सुविधा 16 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे यह प्रक्रिया देशभर के लोगों के लिये सुलभ बनती है।
  • प्रारंभिक क्रियान्वयन क्षेत्र: यह प्रक्रिया प्रारंभ में अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, गोवा, कर्नाटक, लक्षद्वीप, मिज़ोरम, ओडिशा, सिक्किम तथा नई दिल्ली नगरपालिका परिषद और दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड के क्षेत्रों में शुरू की गई।
  • चरण-I – हाउसलिस्टिंग एवं आवास जनगणना:
    • यह 1 अप्रैल से 30 सितंबर, 2026 के बीच आयोजित की जा रही है।
    • प्रत्येक राज्य/केंद्रशासित प्रदेश इस अवधि में 30 दिनों का निरंतर क्षेत्रीय कार्य करेगा।
    • पहली बार घर-घर सर्वेक्षण शुरू होने से ठीक पहले 15 दिनों की अतिरिक्त अवधि स्व-गणना के लिये प्रदान की जाएगी।
  • संग्रहित जानकारी: चरण-I के दौरान आवास की स्थिति, घरेलू सुविधाओं और परिसंपत्तियों से संबंधित विवरण 33 अधिसूचित प्रश्नों के माध्यम से एकत्र किये जाएंगे।
  • कानूनी ढाँचा: जनगणना के दौरान एकत्रित आँकड़े जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत संरक्षित होते हैं, जो व्यक्तिगत जानकारी की कड़ी गोपनीयता सुनिश्चित करता है।

और पढ़ें: जनगणना अधिनियम, 1948, जनगणना 2027 शुभंकर


close
Share Page
images-2
images-2