प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 27 Jul 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तराखंड Switch to English

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार

चर्चा में क्यों?

25 जुलाई, 2022 को उत्तराखंड के शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि ‘स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार’में राज्य स्तर पर 26 स्कूलों का चयन किया गया है। चुने गए स्कूलों में से आठ को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिये भेजा जा रहा है।

प्रमुख बिंदु

  • राज्य स्तर पर चयनित 26 स्कूलों में 20 स्कूल ओवरआल कैटेगरी में आए हैं, जबकि छह स्कूलों का चयन सब कैटेगरी में हुआ है। राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी 26 स्कूलों को इस महीने के भीतर ही सम्मानित किया जाएगा।
  • बंशीधर तिवारी ने बताया कि राज्यस्तरीय ओवरआल कैटेगरी में गढ़वाल मंडल से 11 तथा कुमाऊं मंडल से 9 स्कूल चुने गए हैं।
  • राज्यस्तरीय सब कैटेगरी में पीएस बासोट, भिकियासैंण (अल्मोड़ा), केंद्रीय विद्यालय हल्द्वानी (नैनीताल), जवाहर नवोदय विद्यालय जयहरीखाल (पौड़ी), केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी रायपुर और केंद्रीय विद्यालय अपर कैंप, सहसपुर (देहरादून) तथा स्काईवार्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कृष्ण नगर, रुड़की (हरिद्वार) चुने गए हैं।
  • उल्लेखनीय है कि स्वच्छता के प्रति प्रोत्साहित करने के लिये केंद्र सरकार ने वर्ष 2016-17 से ‘स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार’शुरू किया था। 
  • राज्य स्तर पर स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 के लिये ओवरऑल कैटेगरी में 100 और सब कैटेगरी में 73 स्कूलों का चयन किया गया था। स्कूलों की रैंकिंग के आधार पर अंतिम 26 स्कूलों को चुना गया है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2