बिहार Switch to English
भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर
चर्चा में क्यों?
बिहार के मुख्यमंत्री ने पटना में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
मुख्य बिंदु
- इस अवसर पर कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना आयोजित की गई तथा भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन एवं कृतित्व पर आधारित गीत, भजन-कीर्तन एवं निर्गुण गीत की प्रस्तुति की गई।
- मुख्यमंत्री ने कर्पूरी ठाकुर को भारतीय राजनीति का जननायक बताया।
| कर्पूरी ठाकुर
 भारत रत्न
 | 
बिहार Switch to English
बिहार राज्य वूमेंस वूशु चैंपियनशिप-2025
चर्चा में क्यों?
22-23 फरवरी, 2025 के मध्य बिहार के मुज़फ्फरपुर ज़िले के सिकंदरपुर स्थित खेल भवन में बिहार राज्य वूमेंस वूशु चैंपियनशिप-2025 शुभारंभ किया गया।
मुख्य बिंदु
- आयोजन का उद्देश्य:
- इस चैंपियनशिप का मुख्य उद्देश्य राज्य में महिलाओं के बीच वूशु खेल को बढ़ावा देना और प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर के लिये तैयार करना था।
 
- आयोजन:
- इस प्रतियोगिता का आयोजन ज़िला खेल विभाग और बिहार वूशु एसोसिएशन के संयुक्त तत्त्वावधान में किया गया।
 
- भागीदारी:
- लगभग 300 से अधिक महिला खिलाड़ी बिहार के विभिन्न ज़िलों से इस चैंपियनशिप में भाग लिया, जिससे राज्य भर में खेल के प्रति उत्साह और भागीदारी का संकेत मिलता है।
 
- खिलाड़ियों का प्रदर्शन:
- मुज़फ्फरपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल खिताब जीता, जो शहर में खेल के प्रति समर्पण और स्तर को दर्शाता है।
 
- वूशु इवेंट्स:
- इस चैंपियनशिप में सांडा और ताओलू जैसे विभिन्न वूशु इवेंट्स में मुकाबले हुए, जो वूशु खेल की विविधता के पहलुओं को उजागर करते हैं।
 
वूशु के बारे में:
- वूशु एक चीनी मार्शल आर्ट है, जिसे दो तरह (ताओलु और सांडा) से खेला जाता है और यह तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
- वुशू को कभी-कभी कुंग फू भी कहा जाता है, और दोनों नाम आम तौर पर चीनी मार्शल आर्ट को संदर्भित करते हैं।
- बिहार के कई खिलाड़ियों ने इस खेल में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।
 
            .jpg)
.gif)
%20(1).gif)





.jpg)
.jpg)










-2026-web-hindi.png)
-2026-mob-hindi.png)








 
             
             
             
            
     
                  
                