प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

उत्तर प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 22 May 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

आगरा फोर्ट से ताजमहल के बीच जल्द तैयार होगी मेट्रो रेलवे लाइन, दोनों स्टेशन के बीच टनल निर्माण शुरू

चर्चा में क्यों?

21 मई, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार आगरा फोर्ट से ताजमहल के बीच जल्द ही मेट्रो रेलवे लाइन तैयार होगी। 77 दिन के रिकॉर्ड टाइम में पहला ब्रेक थ्रू करने के बाद टीबीएम यमुना ने ताजमहल मेट्रो स्टेशन की दिशा में टनल का निर्माण शुरू कर दिया है।

प्रमुख बिंदु 

  • विदित है कि आगरा से पहले उत्तर प्रदेश के कई ज़िलों में मेट्रो शुरू हो चुकी है। लेकिन आगरा में मेट्रो का काम इसलिये भी खास है क्योंकि आगरा मेट्रो रेल परियोजना पहली ऐसी परियोजना है जहाँ टीबीएम लॉन्च के बाद महज 77 दिन के रिकॉर्ड टाइम में पहला ब्रेक थ्रू किया गया है।
  • टीबीएम यमुना को फरवरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लॉन्च किया गया था। इसके बाद टीबीएम यमुना ने 77 दिन में पहला ब्रेक थ्रू करते हुए बिजली घर से आगरा फोर्ट तक की टनल का काम पूरा किया था।
  • टीबीएम द्वारा भूमिगत मेट्रो लाइन के निर्माण को मुख्य तौर पर 3 चरणों में विभाजित किया गया है। इस प्रक्रिया में प्रथम चरण इनिशियल ड्राइव होता है, जिसमें टीबीएम लॉन्चिंग सॉफ्ट से चैनल की खुदाई का काम शुरू करती है।
  • इस चरण में अस्थायी रिंग्स को मैनुअल तरीके से लगाया जाता है। इस दौरान मशीन में लगे थ्रस्ट जैक इन अस्थायी रिंग सेगमेंट्स की मदद से टीबीएम को आगे बढ़ाते हैं। इसके बाद टीबीएम मेन ड्राइव में पहुँचती है। टीबीएम खुदाई के साथ ही स्थायी रिंग सेगमेंट्स लगाते हुए टनल का निर्माण करती है। इसके बाद टीबीएम मशीन दूसरे छोर पर ब्रेक थ्रू करते हुए बाहर आती है।

 


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2