हरियाणा Switch to English
स्वामी कल्याणदेव महाराज की 21वीं पुण्यतिथि
चर्चा में क्यों?
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने स्वामी कल्याणदेव महाराज जी की 21वीं पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर के शुकदेव आश्रम में स्थित उनकी समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्य बिंदु
- स्वामी कल्याणदेव महाराज को श्रद्धांजलि:
- मुख्यमंत्री ने स्वामी कल्याणदेव जी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया और इसे भावी पीढ़ियों के लिये शाश्वत प्रेरणा का स्रोत बताया।
- मुख्यमंत्री ने शुकदेव तीर्थ पर एक ओडिया पुस्तक का भी विमोचन किया।
- उन्होंने शुकदेव तीर्थ में हरियाणा भवन के निर्माण के लिये 11 लाख रुपए देने की भी घोषणा की।
- उन्होंने संत के त्याग, सेवा और सुधार के जीवन पर प्रकाश डाला, जो विनम्रता तथा आध्यात्मिक खोज पर आधारित था।
- उन्होंने कहा कि हज़ारों वर्ष पूर्व महर्षि शुकदेव ने इसी स्थान पर भागवत कथा के माध्यम से राजा परीक्षित को मोक्ष की प्राप्ति कराई थी।
- स्वामी कल्याणदेव जी के बारे में:
- स्वामी कल्याणदेव जी महाराज का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था। उन्होंने 129 वर्ष तक का जीवन व्यतीत किया और अपने जीवन को ज्ञान, शिक्षा और सामाजिक सेवा के लिये समर्पित कर दिया, जिसे वे अपना सच्चा धर्म मानते थे।
- इन्होने वर्ष 2004 में समाधि ली थी।
- उन्होंने कई स्कूल, कॉलेज और गुरुकुल स्थापित किये।
- उन्होंने अस्पृश्यता, जातिगत भेदभाव और अन्य सामाजिक बुराइयों का विरोध किया तथा समानता, प्रेम तथा भाईचारे को बढ़ावा दिया।
- भारत सरकार ने उन्हें उनके अद्वितीय योगदान के लिये पद्मश्री (1982) तथा पद्म भूषण (2000) जैसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान प्रदान किये।
- स्वामी कल्याण देव सेवा ट्रस्ट:
- शुकदेव आश्रम में स्थापित स्वामी कल्याण देव सेवा ट्रस्ट विभिन्न कल्याणकारी पहलों के माध्यम से सेवा और करुणा की विरासत को आगे बढ़ाता है।
- यह ट्रस्ट गरीबों, बीमारों और वंचितों की सहायता करता है। यह शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा तथा सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत है।
- स्वामी कल्याणदेव जी महाराज का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था। उन्होंने 129 वर्ष तक का जीवन व्यतीत किया और अपने जीवन को ज्ञान, शिक्षा और सामाजिक सेवा के लिये समर्पित कर दिया, जिसे वे अपना सच्चा धर्म मानते थे।