ध्यान दें:



उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 18 Nov 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तराखंड Switch to English

‘अपनी सरकार’ और ‘उन्नति पोर्टल’ का शुभारंभ

चर्चा में क्यों?

17 नवंबर, 2021 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक कार्यक्रम में ‘अपनी सरकार’ और ‘उन्नति पोर्टल’का शुभारंभ करते हुए ‘न्यूनतम सरकार अधिकतम शासन’के उद्देश्य को पूरा करने की दिशा में नौ विभागों की 75 सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है।

प्रमुख बिंदु

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑनलाइन सेवाओं के शुरू होने से समय और धन की बचत होगी तथा इन सभी सर्टिफिकेट कैब को डिजी लॉकर में रखा जाएगा। अब घर-बैठे आय प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र और अधिवास प्रमाण-पत्र सहित 75 सेवाएँ प्राप्त की जा सकती हैं। 
  • सूचना, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सचिव आर. के. सुधांशु ने बताया कि पोर्टल कैशलेस, पेपरलेस और फेसलेस सिस्टम बनाने में मदद करेंगे तथा विभागवार, अधिकारीवार और ज़िलेवार प्रदर्शन की समीक्षा करने में सहायक होंगे।
  • नए लॉन्च किये गए पोर्टल आम जनता के लिये बहुत फायदेमंद होंगे तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने में भी मदद करेंगे।
  • प्रत्येक नागरिक पोर्टल पर अपना डैशबोर्ड बना सकता है, जिसके द्वारा कोई भी अपनी फाइल की प्रगति देख सकेगा।

close
Share Page
images-2
images-2