दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें - 9654-770-770
ध्यान दें:

बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 16 Aug 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
बिहार Switch to English

रोहतास में तीन जवानों को किया गया सम्मानित

चर्चा में क्यों?

15 अगस्त, 2022 को बिहार के रोहतास पुलिस लाइन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में रोहतास पुलिस के तीन जवानों को राष्ट्रपति पुलिस सराहनीय सेवा मेडल से सम्मानित किया गया।

प्रमुख बिंदु

  • रोहतास ज़िले के एसपी आशीष भारती एवं डीएम धर्मेंद्र कुमार द्वारा तीनों जवानों-सिपाही दीपक कुमार पोद्दार, व्यास प्रसाद और बसंत कुमार को यह सम्मान पत्र दिया गया।
  • इस अवसर पर एसपी ने बताया कि रोहतास पुलिस द्वारा 6 योग्य पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों का प्रस्ताव भेजा गया था, जिनमें से 3 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस सराहनीय सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है।
  • विदित हो कि 76वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति पुलिस मेडल की घोषणा की गई है। उनमें रोहतास के तीन पुलिस कांस्टेबल के नाम शामिल किये गए हैं। जिन पुलिस जवानों को राष्ट्रपति मेडल मिला है उनमें डेहरी पुलिस लाइन के जवान दीपक कुमार पोद्दार एवं रोहतास ज़िला पुलिस के दो जवान व्यास प्रसाद और बसंत कुमार शामिल हैं।
  • एसपी ने बताया कि राष्ट्रपति पुलिस सराहनीय सेवा पदक सर्वोच्च पुलिस पुरस्कारों में से एक है। यह उन पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को दिया जाता है जो अपने सेवा का कम से कम 18 साल पूरा कर चुके हों तथा इनका पूरा सेवा काल सरहानीय रहा हो।
  • उल्लेखनीय है कि सिपाही दीपक कुमार पोद्दार वर्ष 2000 से, व्यास प्रसाद वर्ष 1999 से एवं बसंत कुमार वर्ष 2000 से पुलिस सेवा में कार्यरत हैं। 

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2