दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 13 Nov 2025
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

BSF ने दुर्गा ड्रोन स्क्वाड्रन लॉन्च किया

चर्चा में क्यों?

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने अपनी पहली महिला ड्रोन संचालन इकाई, ‘दुर्गा ड्रोन स्क्वाड्रन’, की स्थापना की।

  • यह प्रयास BSF तथा अन्य सुरक्षा बलों में महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है।

मुख्य बिंदु

  • स्क्वाड्रन के बारे में:
    • यह अग्रणी पहल महिला शक्ति को उन्नत प्रौद्योगिकी से जोड़ती है, जिसका लक्ष्य भारत के पश्चिमी और पूर्वी दोनों सीमाओं पर सुरक्षा अभियानों को सशक्त बनाना है।
  • स्थल:
    • यह प्रशिक्षण ग्वालियर में BSF अकादमी के स्कूल ऑफ ड्रोन वारफेयर (SDW) में आयोजित किया जाता है, जो BSF के भीतर ड्रोन प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण का प्रमुख संस्थान है।
  • प्रशिक्षण कार्यक्रम
    • स्क्वाड्रन को हवाई निगरानी, खुफिया जानकारी जुटाना, अवलोकन और ड्रोन विरोधी अभियानों में उन्नत प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
    • इसके अतिरिक्त, प्रशिक्षु निम्नलिखित क्षेत्रों में भी दक्षता प्राप्त कर रही हैं:
      • खोज और बचाव अभियानों का संचालन।
      • सीमा पार ड्रोन खतरों का सामना करने हेतु इलेक्ट्रॉनिक डिटेक्शन और न्यूट्रलाइजेशन सिस्टम का उपयोग।
  • स्क्वाड्रन के लक्ष्य:
    • इस स्क्वाड्रन का उद्देश्य तकनीकी रूप से उन्नत और सीमा सुरक्षा संरचना को मज़बूत करना तथा समग्र प्रभावशीलता को बढ़ाना है।
    • महिला कर्मी भारत की सीमाओं पर निगरानी कवरेज को उल्लेखनीय रूप से सुदृढ़ करेंगी, वास्तविक समय में खुफिया जानकारी संग्रहण की क्षमता में सुधार लाएंगी और घुसपैठ विरोधी तथा आपदा प्रतिक्रिया अभियानों में निर्णायक भूमिका निभाएंगी।

सीमा सुरक्षा बल (BSF)


close
Share Page
images-2
images-2