रैपिड फायर
साहित्य अकादमी – बाल साहित्य पुरस्कार 2025
- 13 Nov 2025
- 11 min read
साहित्य अकादमी द्वारा बाल साहित्य पुरस्कार 2025 का आयोजन 14 नवंबर, 2025 को किया जाएगा, जिसका उद्देश्य भारत की विभिन्न भाषाओं एवं संस्कृतियों में उच्च गुणवत्ता वाले बाल साहित्य को बढ़ावा देना और उसका उत्सव मनाना है।
- उत्कृष्टता का सम्मान करने हेतु: बाल साहित्य पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 2010 में की गई थी ताकि 24 भारतीय भाषाओं में बाल साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित किया जा सके।
- पात्रता: लेखक भारतीय नागरिक होना चाहिये और पुस्तक 9–16 वर्ष की आयु के पाठकों के लिये मूल रचना होनी चाहिये, जो पुरस्कार वर्ष से पूर्व विगत पाँच वर्षों में प्रकाशित हुई हो।
साहित्य अकादमी
- परिचय: यह एक स्वायत्त संस्था है, जिसका औपचारिक उद्घाटन वर्ष 1954 में किया गया था और वर्ष 1956 में सोसाइटीज़ रजिस्ट्रेशन एक्ट, 1860 के तहत पंजीकृत किया गया। इसका उद्देश्य भारतीय साहित्य को प्रोत्साहित करना है।
- पुरस्कार एवं सम्मान: यह प्रतिवर्ष 24 साहित्य पुरस्कार और 24 अनुवाद पुरस्कार प्रदान करती है, साथ ही भाषा सम्मान भी देती है जो अप्रसिद्ध या प्राचीन/मध्यकालीन भाषाओं में योगदान के लिये होता है।
- साहित्य अकादमी पुरस्कार: वर्ष 1954 में शुरू किये गए ये पुरस्कार 22 अनुसूचित भाषाओं, अंग्रेज़ी और राजस्थानी में उत्कृष्ट साहित्यिक कृतियों के लिये प्रतिवर्ष दिये जाते हैं। यह ज्ञानपीठ पुरस्कार के बाद भारत का दूसरा सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान है।
| और पढ़े: साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 |