इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 13 Jun 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तराखंड Switch to English

भारत-मालदीव का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘एक्स एकुवेरिन’ चौबटिया में शुरू हुआ

चर्चा में क्यों

12 जून, 2023 को भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भारतीय सेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल के बीच 11 से 24 जून 2023 तक उत्तराखंड के चौबटिया में होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘एक्स एकुवेरिन के 12वें संस्करण का आगाज हो गया है।

प्रमुख बिंदु 

  • ‘मित्र’अर्थ वाला एकुवेरिन, भारत और मालदीव में वैकल्पिक रूप से आयोजित होने वाला एक द्विपक्षीय वार्षिक अभ्यास है। भारतीय सेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल की एक पलटन जितनी क्षमता वाली टुकड़ी 14 दिनों तक चलने वाले इस अभ्यास में भाग लेगी।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के कहे अनुसार काउंटर इंसर्जेंसी/आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन में इंटरऑपरेबिलिटी को बढ़ाना और संयुक्त मानवीय सहायता और आपदा राहत कार्यों को अंजाम देना है। इसमें सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने, सामरिक स्तर पर दोनों बलों के बीच समन्वय और सहयोग बढ़ाने पर ध्यान रहेगा।
  • विदित है कि इस अभ्यास का 11वाँ संस्करण दिसंबर 2021 में मालदीव में आयोजित किया गया था। 
  • दोनों देशों के बीच ये रक्षा सहयोग, संयुक्त अभ्यास करने से लेकर रक्षा प्रशिक्षण और उपकरण आवश्यकताओं के लिये मालदीव की सहायता करने तक फैला हुआ है। 
  • दोनों देशों के बीच आर्थिक, सांस्कृतिक और सैन्य सहयोग में बहुत नज़दीकी और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। ‘एक्स एक्यूवेरिन’दोनों देशों के बीच इन संबंधों को और मजबूत करने में मदद करेगा।


उत्तराखंड Switch to English

प्रो. जेएमएस राणा बने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष

चर्चा में क्यों 

12 जून, 2023 को राज्य सरकार ने उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी आयोग के सदस्य प्रो. जगमोहन सिंह राणा को सौंप दी। कार्मिक विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिये। 

प्रमुख बिंदु 

  • गौरतलब है कि राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने 10 जून को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से आयोग के अध्यक्ष की कुर्सी खाली पड़ी थी। 
  • डॉ. राकेश कुमार के इस्तीफे के बाद भर्तियों का विशेष अभियान चला रहे आयोग के नए अध्यक्ष नियुक्त करने की अतिरिक्त जिम्मेदारी शासन पर आ गई थी। 
  • राज्य शासन ने बिना देरी किये न केवल उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष का नाम तय किया बल्कि देर रात उत्तराखंड शासन के कार्मिक सचिव शैलेश बगोली ने आयोग के ही सदस्य डॉ. जेएमएस राणा को अपने पदीय दायित्वों के साथ ही अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने का आदेश भी जारी कर दिया।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2