दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

उत्तर प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 09 Dec 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

17 करोड़ से अधिक कोविड वैक्सीन खुराक देने वाला उत्तर प्रदेश पहला भारतीय राज्य

चर्चा में क्यों?

8 दिसंबर, 2021 को उत्तर प्रदेश इतिहास रचते हुए 17 करोड़ से अधिक वैक्सीन खुराक देने वाला देश का पहला राज्य बन गया।

प्रमुख बिंदु 

  • ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश सहित संपूर्ण भारत में 16 जनवरी, 2021 से कोरोनावायरस के खिलाफ बड़े पैमाने पर कोविड टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया गया था।
  • अब तक, उत्तर प्रदेश ने 17.22 करोड़ से अधिक वैक्सीन खुराक दी है और इसके बाद महाराष्ट्र ने 12.01 करोड़ वैक्सीन तथा पश्चिम बंगाल में 9.59 करोड़ वैक्सीन खुराक दी है।
  • प्रतिशत के संदर्भ में, राज्य की 37 प्रतिशत से अधिक आबादी को पूरी तरह से टीका लगाया गया है और 78 प्रतिशत से अधिक को कोविड वैक्सीन की एक खुराक मिली है।
  • CoWIN के नवीनतम आँकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश ने अब तक 11.63 करोड़ वैक्सीन की पहली खुराक दी है और 5.59 करोड़ लोगों को दोनों खुराक दी गई हैं। 
  • कोरोना वायरस के नए संस्करण ओमिक्रॉन को ध्यान में रखते हुए, राज्य सरकार राज्य के लोगों को जल्द-से-जल्द वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिये प्रतिबद्ध है और ग्रामीण क्षेत्रों में क्लस्टर आधारित दृष्टिकोण एवं ‘हर घर’के साथ टीकाकरण में तेज़ी लाने के लिये एक विशेष रणनीति के तहत काम किया जा रहा है। 
  • गाँवों में चल रहे डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान में, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं सहित स्वास्थ्य सेवा दल मिथकों को तोड़ रहे हैं और लोगों को जल्द-से-जल्द कोविड वैक्सीन लेने के लिये प्रेरित कर रहे हैं।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow