इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

राजस्थान स्टेट पी.सी.एस.

  • 09 Jun 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
राजस्थान Switch to English

आरटीडीसी में लागू होगी ओल्ड पेंशन स्कीम

चर्चा में क्यों?

7 जून, 2023 को जयपुर के पर्यटन भवन में आयोजित राजस्थान पर्यटन विकास निगम बोर्ड (आरटीडीसी) की 192वीं बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा की गई बजट घोषणा की अनुपालना में अब आरटीडीसी के कार्मिकों को भी ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ देने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।

प्रमुख बिंदु

  • आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि निगम प्रबंधन प्रदेश में पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिये प्रतिबद्ध है तथा आरटीडीसी की होटल इकाइयाँ एवं पैलेस ऑन व्हील्स मुनाफे के साथ संचालित हो रही हैं।
  • निजी होटल्स से प्रतिस्पर्धा के लिये 10 आरटीडीसी होटल इकाइयों में जीर्णोद्धार एवं उन्नयन के कार्य प्रगतिरत हैं।
  • राजस्थान वेडिंग एंड कॉन्फ्रेंस डेस्टिनेशन के रूप में देश के एक प्रमुख राज्य के रूप में अपनी जगह बना चुका है। एमआईसीई (मीटिंग्स, इंसेंटिव, कॉन्फ्रेंस एंड एक्जीबिशंस) सेंटर्स की स्थापना से प्रदेश को इस क्षेत्र में एक नई पहचान मिलेगी।
  • बैठक में आरटीडीसी होटल्स के शुल्क में छूट की श्रेणी में राजस्थान रत्न से सम्मानितों को शामिल करने के प्रस्ताव पर भी निर्णय लिया गया। साथ ही, अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों में शिथिलता देने पर चर्चा हुई।


राजस्थान Switch to English

झालावाड़, बूंदी व बाँसवाड़ा में सिंचाई परियोजनाओं के लिये 156.13 करोड़ रुपए स्वीकृत

चर्चा में क्यों?

8 जून, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में सिंचाई तंत्र को सुदृढ़ बनाने हेतु जल संसाधन विभाग से संबंधित 5 विकास कार्यों हेतु 156.13 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है।

प्रमुख बिंदु

  • इस राशि से झालावाड़ ज़िले में राजगढ़ मध्यम सिंचाई परियोजना में फव्वारा पद्धति के विकास कार्य, घुघवा लघु सिंचाई परियोजना में निर्माण कार्य तथा गागरीन सिंचाई परियोजना में आवश्यक सिंचाई सुविधा के कार्य कराए जाएंगे।
  • इसके साथ ही बूंदी ज़िले में उतराना माइक्रो लिफ्ट सिंचाई परियोजना में निर्माण कार्य तथा बाँसवाड़ा ज़िले के कूपड़ा गाँव में अनास नदी पर एनिकट का निर्माण कराया जाएगा।
  • उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के राज्य बजट में इस संबंध में घोषणा की थी।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow