दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

उत्तर प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 08 Aug 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

जैवलिन थ्रो में अन्नू रानी ने जीता कांस्य पदक

चर्चा में क्यों?

7 अगस्त, 2022 को बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 में मेरठ के बहादुरपुर गाँव की महिला भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी ने महिलाओं की जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

प्रमुख बिंदु 

  • अन्नू रानी ने अपने तीसरे प्रयास में 60 मीटर दूर भाला फेंककर तीसरा स्थान हासिल किया। वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की केलसे ली बार्बर ने 43 मीटर के थ्रो से स्वर्ण पदक जीता, जबकि उनकी हमवतन मैकेंजी लिटिल ने 64.27 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता।
  • जैवलिन क्वीन के नाम से मशहूर अन्नू रानी कांस्य पदक जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स की जैवलिन इवेंट में यह उपलब्धि हासिल करने वाली देश ही पहली महिला भाला फेंक खिलाड़ी बन गईं हैं।
  • गौरतलब है कि अन्नू रानी से पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में काशीनाथ नायक और ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में क्रमश: कांस्य और स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। नायक ने 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में, जबकि चोपड़ा ने 2018 गोल्ड कोस्ट में पदक जीते थे।
  • अन्नू रानी ने टोक्यो ओलंपिक-2021 में प्रतिभाग किया था, मगर वो पदक नहीं जीत पाई थीं। वर्ल्ड चैंपियनशिप-2019 के फाइनल में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला का रिकॉर्ड भी इन्हीं के नाम है। इसके अलावा अन्नू रानी ने एशियन चैंपियनशिप-2019 में रजत पदक, एशियन चैंपियनशिप-2017 में कांस्य पदक, साउथ एशियन गेम्स-2016 में रजत पदक और एशियन गेम्स-2014 में कांस्य पदक जीता है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow