ध्यान दें:



झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 05 Aug 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

झारखंड जनजातीय महोत्सव-2022 के प्रतीक चिह्न का अनावरण

चर्चा में क्यों?

4 अगस्त, 2022 को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आगामी 9 एवं 10 अगस्त, 2022 को राँची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले ‘झारखंड जनजातीय महोत्सव-2022’ के प्रतीक चिह्न का अनावरण किया।

प्रमुख बिंदु 

  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य गठन के बाद पहली बार राँची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में ‘झारखंड जनजातीय महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है।
  • इस समारोह में उत्तर-पूर्व (North-East) के कलाकार भाग लेंगे। इस समारोह में जनजातीय इतिहास, साहित्य, मानवशास्त्र समेत अन्य विषयों पर संगोष्ठी, कला एवं संगीत, परिधान, फैशन शो, खान-पान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
  • कार्यक्रम में झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मिज़ोरम समेत अन्य जनजातीय बहुल राज्य के कलाकारों को भाग लेने हेतु अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा आमंत्रित किया गया है।
  • कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह 9 अगस्त, 2022 को होगा। उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन होंगे, जबकि 10 अगस्त को आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। महोत्सव की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे।
  • इस दौरान मोरहाबादी मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम, खाद्य-व्यंजन, कला एवं शिल्प की प्रदर्शनी आयोजित होगी। ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट में सेमिनार और पैनल चर्चा मोरहाबादी हॉकी मैदान में संपन्न होगी।

close
Share Page
images-2
images-2