दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 06 Aug 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तराखंड Switch to English

उत्तराखंड से आम, शहद, राजमा का पहली बार निर्यात

चर्चा में क्यों?

5 अगस्त, 2022 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से एपिडा के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में पहली बार निर्यात के लिये भेजे जा रहे स्थानीय आम, शहद और राजमा से लदे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रमुख बिंदु 

  • कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के माध्यम से राज्य में उत्पादित 5 टन आम, 28 टन राजमा और 80 टन शहद की खेप अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार के लिये भेजी गई।
  • राज्य से प्रथम बार राज्य के कास्तकारों द्वारा उत्पादित आम की चौंसा एवं लंगड़ा प्रजातियों के उच्च गुणवत्तायुक्त फलों का निर्यात दुबई को किया जा रहा है।
  • किसान उत्पादक संगठनों द्वारा उत्पादित उच्च गुणवत्तायुक्त शहद का निर्यात संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) को किया जा रहा है। राजमा के निर्यात को बढ़ावा देते हुए राज्य के कृषकों द्वारा उत्पादित उच्च गुणवत्तायुक्त राजमा का निर्यात भी संयुक्त राज्य अमेरिका को किया जा रहा है।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों के अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में गुणात्मक वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि उत्पादकों को अच्छा बाज़ार उपलब्ध कराने के लिये उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग और विपणन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
  • धामी ने कहा कि राज्य में किसानों की आजीविका बढ़ाने एवं सभी व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिये कृषि कैलेंडर भी बनाया गया है। राज्य में जल्द किसान प्रोत्साहन योजना लाई जाएगी।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow