इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 06 Dec 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
बिहार Switch to English

बिहार के धर्मेंद्र सिंह ने 1 मिनट में सिर से फोड़े 21 बेल, बनाया 7वाँ विश्व रिकॉर्ड

चर्चा में क्यों?

5 दिसंबर, 2022 को नेताजी वर्ल्ड रिकॉर्ड फाउंडेशन द्वारा आयोजित सिर से कच्चे बेल फोड़ने की ऑनलाइन प्रतियोगिता में बिहार के धर्मेंद्र सिंह ने 1 मिनट में सिर से 21 कच्चे बेल फोड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया।

प्रमुख बिंदु 

  • नेताजी वर्ल्ड रिकॉर्ड फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में 32 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में दूसरे नंबर पर चीन के खिलाड़ी ने 17 बेल फोड़े और तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के खिलाड़ी ने 15 बेल फोड़े।
  • इंडिया के हैमर हेड मैन की उपाधि से सम्मानित धर्मेंद्र सिंह कैमुर ज़िले के रामगढ़ के रहने वाले हैं। वह वर्तमान में त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के जवान हैं।
  • उल्लेखनीय है कि धर्मेंद्र सिंह ने पहले से 6 विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किये थे, जिसमें सिर से नारियल तोड़ने, कच्चे बेल तोड़ने, दाँत से सरिया मोड़ने, सिर से सरिया मोड़ने, स्किपिंग, बैक साइड से सरिया मोड़ने जैसी प्रतियोगिताएँ शामिल हैं। धर्मेंद्र सिंह का नाम गिनीज बुक में भी दर्ज है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2