ध्यान दें:



उत्तर प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 05 Feb 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

उत्तर प्रदेश की झाँकी सर्वश्रेष्ठ झाँकी के रूप में चयनित

चर्चा में क्यों?

4 फरवरी, 2022 को रक्षा मंत्रालय द्वारा गणतंत्र दिवस 2022 की सर्वश्रेष्ठ झाँकी और सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ियों के परिणाम घोषित किये गए जिसमें उत्तर प्रदेश की झाँकी को सर्वश्रेष्ठ झाँकी के रूप में चुना गया है।

प्रमुख बिंदु

  • उल्लेखनीय है कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड में 12 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों ने भाग लिया था, जिनमें उत्तर प्रदेश की ‘एक जिला एक उत्पाद और काशी विश्वनाथ धाम’ विषय पर आधारित झाँकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
  • दूसरा स्थान कर्नाटक को ‘पारंपरिक हस्तकला का पालना’ पर आधारित झाँकी के लिये मिला। ‘मेघालय राज्य के 50 साल पूरे और महिलाओं के नेतृत्व वाली सहकारी समितियों और स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को श्रद्धांजलि’ पर झाँकी के लिये मेघालय को तीसरा स्थान मिला।
  • उल्लेखनीय है कि यह पहला अवसर था, जब आम जनता को माई गोव (Mygov) प्लेटफॉर्म के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल और लोकप्रिय पसंद श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ झाँकी के लिये वोट करने हेतु आमंत्रित किया गया था।
  • काशी विश्वनाथ मंदिर गंगा नदी के पश्चिमी तट पर स्थित है। यह बारह ज्योर्लिंगों में से एक है। इस मंदिर का 1780 ई. के बाद रानी अहिल्या बाई होल्कर ने जीर्णोद्धार करवाया था। साथ ही, वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन किया था।

close
Share Page
images-2
images-2