राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
वॉलमार्ट $1 ट्रिलियन मार्केट वैल्यू तक पहुँचने वाला पहला रिटेलर बना
- 10 Feb 2026
- 11 min read
चर्चा में क्यों?
वॉलमार्ट ने 1 ट्रिलियन डॉलर के बाज़ार मूल्यांकन को पार कर एक ऐतिहासिक वित्तीय उपलब्धि हासिल की है और इस तरह वह प्रमुख वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों के वर्चस्व वाले ‘ट्रिलियन-डॉलर क्लब’ में शामिल होने वाली पहली पारंपरिक रिटेल कंपनी बन गई है।
मुख्य बिंदु:
- वॉलमार्ट: यह अमेरिका स्थित एक बहुराष्ट्रीय खुदरा निगम है, जो हाइपरमार्केट, डिस्काउंट डिपार्टमेंट स्टोर्स और किराना आउटलेट्स की अपनी व्यापक शृंखला के लिये जाना जाता है।
- ऐतिहासिक उपलब्धि: वॉलमार्ट का बाज़ार पूंजीकरण पहली बार 1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो गया।
- जिससे वह एनवीडिया, अल्फाबेट (गूगल की मूल कंपनी) और अन्य तकनीकी दिग्गजों जैसी शीर्ष कंपनियों की श्रेणी में शामिल हो गया।
- वृद्धि के कारक:
- इसके ऑनलाइन मार्केटप्लेस और ई-कॉमर्स सेवाओं का विस्तार।
- संचालन में एकीकृत डिजिटल और AIआधारित क्षमताओं से मिला बढ़ावा।
- वॉलमार्ट+ जैसी सब्सक्रिप्शन सेवाओं और तीव्र डिलीवरी विकल्पों को सुदृढ़ करना।
- वॉलमार्ट के विज्ञापन व्यवसाय में वृद्धि और आपूर्ति-शृंखला नवाचार।
- महत्त्व:
- यह खुदरा उद्योग की गतिशीलता में बदलाव को दर्शाता है, जहाँ एक पारंपरिक रिटेलर ने आमतौर पर तकनीक और डिजिटल-केंद्रित कंपनियों के पास रहने वाले स्थान में प्रवेश किया है।
- यह वॉलमार्ट की ओम्नी-चैनल रणनीति और प्रतिस्पर्द्धी परिदृश्य में नवाचार करने की उसकी क्षमता में निवेशकों के विश्वास का संकेत देता है।
|
और पढ़ें: AI |