दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


छत्तीसगढ़

विकास शील छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव नियुक्त

  • 26 Sep 2025
  • 15 min read

वरिष्ठ IAS अधिकारी विकास शील को छत्तीसगढ़ का 13वाँ मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वह अमिताभ जैन का स्थान लेंगे, जो 30 सितंबर 2025 को सेवानिवृत्त होंगे।

  • उन्होंने रायपुर और बिलासपुर ज़िलों के कलेक्टर, विभिन्न राज्य विभागों में सचिव सहित प्रमुख पदों पर कार्य किया है और वर्तमान में एशियाई विकास बैंक (ADB) में कार्यकारी निदेशक के सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं।

मुख्य बिंदु

 मुख्य सचिव के बारे में: 

  • कार्यालय
    • भारत में मुख्य सचिव का कार्यालय वर्ष 1799 में ब्रिटिश शासन के दौरान लॉर्ड वेलेज़ली के अधीन अस्तित्व में आया और तब से यह राज्य प्रशासन का अभिन्न अंग है।
    • मुख्य सचिव, राज्य में कार्यरत सर्वोच्च रैंक का प्रशासनिक अधिकारी होता है, जो राज्य सचिवालय का नेतृत्व करता है तथा राज्य सरकार के विभिन्न कार्यों के समन्वय की ज़िम्मेदारी निभाता है।
  • नियुक्ति और स्थिति
    • मुख्य सचिव की नियुक्ति मुख्यमंत्री (राज्यपाल के नाम पर) द्वारा वरिष्ठ IAS अधिकारियों में से वरिष्ठता, योग्यता और विश्वास जैसे कारकों के आधार पर की जाती है।
    • वर्ष 1973 में इस कार्यालय को भारत सरकार के सचिव के पद के समतुल्य मानकीकृत किया गया।
  • शक्तियाँ और कार्य:
    • राज्य प्रशासन के मामलों पर प्रमुख सलाहकार के रूप में कार्य करता है और नीतिगत मुद्दों पर मार्गदर्शन प्रदान करता है।
    • कैबिनेट बैठक का एजेंडा तैयार करता है, कार्यवाही रिकॉर्ड करता है और निर्णयों के कार्यान्वयन की देखरेख करता है।
    • राज्य सिविल सेवा में नियुक्तियों, स्थानांतरणों और पदोन्नति की देखरेख करता है तथा सिविल सेवकों का मनोबल बनाए रखता है।
    • अंतर-विभागीय समन्वय सुनिश्चित करता है, समन्वय समितियों की अध्यक्षता करता है और विभागों के बीच विवादों का समाधान करता है।
    • सामान्य प्रशासन, कार्मिक और योजना जैसे प्रमुख विभागों का सीधे प्रबंधन करता है।
    • बाढ़, सूखा और सांप्रदायिक अशांति जैसे संकट के दौरान राहत कार्यों का नेतृत्व करता है तथा आपात स्थितियों के दौरान राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व करता है।

close
Share Page
images-2
images-2