ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश सरकार, कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों को भी देगी मुफ्त किताबें

  • 21 Aug 2023
  • 6 min read

चर्चा में क्यों?

  • 21 अगस्त, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार शासन स्तर पर हुई उच्चस्तरीय बैठक में फैसला लिया गया है कि कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों को भी किताबें मुफ्त में दी जाएंगी।

प्रमुख बिंदु

  • उत्तर प्रदेश में 2428 राजकीय माध्यमिक स्कूलों में कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं में पढ़ने वाले छात्रों को भी अब मुफ्त पुस्तकें दी जाएंगी।
  • इसके लिये सरकार को अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा। सरकार इन किताबों को उपलब्ध कराने के लिये 19.70 करोड़ रुपए खर्च करेगी।
  • देश में कई और राज्य हैं, जहाँ पर पहले से ही सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को यह सुविधा दी जाती है। इसमें गुजरात, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक व तमिलनाडु शामिल हैं। अब इस सूची में उत्तर प्रदेश भी शामिल हो जाएगा

    free-books
close
Share Page
images-2
images-2