प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगम वाले शहरों में खोले जाएंगे दीदी कैफे

  • 21 Aug 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

  • 21 अगस्त, 2023 को ज़िला शहरी विकास अभिकरण (डूडा) अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि शहरी आजीविका मिशन के तहत प्रदेश के 17 नगर निगम में दीदी कैफे खोले जाने हैं। इसके लिये उपयुक्त स्थान का जल्द ही चयन किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु

  • वाराणसी की तर्ज़ पर ही सरकारी कार्यालयों में खोले जाने वाले दीदी कैफे में मिलने वाली खाद्य सामग्री की कीमत कम रहेगी।
  • दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत स्वयं सहायता समूह शहर की महिलाएँ इन कैफे को चलाएंगी।
  • प्रथण चरण में यह कैफे लखनऊ, कानपुर, गाज़ियाबाद, आगरा, अलीगढ़, बरेली, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या, झाँसी, फिरोज़ाबाद, शाहजहाँपुर और मथुरा-वृंदावन में खोले जाएंगे।
  • दीदी कैफे शुरू करने का मुख्य उद्देश्य शहरी गरीब सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराना है तथा लोगों को उचित मूल्य पर साफ-सुथरा भोजन मिल सकेगा।
  • वाराणसी में चल रही कैंटीन के अनुभव के आधार पर डूडा से प्रस्ताव तैयार कराया जाएगा। इस प्रस्ताव के आधार पर सभी निकायों में दीदी कैफे शुरू कराए जाएंगे

Didi-Cafe

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2