मध्य प्रदेश
जनजातीय पर्यटन परियोजना
- 19 Nov 2025
- 11 min read
चर्चा में क्यों?
मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड की प्रमुख जनजातीय पर्यटन परियोजना को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत केंद्रीय स्वीकृति मिल गई है।
मुख्य बिंदु
- परियोजना के बारे में:
- इस परियोजना के अंतर्गत अनूपपुर, मंडला और डिंडोरी ज़िलों में नर्मदा परिक्रमा मार्ग पर स्थित 14 गाँवों में 86 जनजातीय आवास स्थापित किये जाएंगे।
- इसकी कुल अनुमानित लागत 10.5 करोड़ रुपये है, जिसका वित्तपोषण पर्यटन मंत्रालय तथा राज्य पर्यटन बोर्ड द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।
- इससे 400 से अधिक जनजातीय परिवारों को प्रत्यक्ष आय प्राप्त होने की संभावना है, साथ ही हस्तशिल्प, परिवहन और स्थानीय खाद्य उत्पादों में अतिरिक्त आजीविका के अवसर भी सृजित होंगे।
- इसका उद्देश्य उत्तरदायी जनजातीय पर्यटन को प्रोत्साहित करना, स्थानीय संस्कृति को संरक्षित करना और दूरस्थ गाँवों को मुख्यधारा के पर्यटन सर्किट में एकीकृत करना है।
- धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान:
- यह जनजातीय कार्य मंत्रालय की एक प्रमुख पहल है, जो जनजातीय बहुल गाँवों में विकास परिणामों में सुधार लाने पर केंद्रित है।
- यह योजना आजीविका संवर्द्धन, आधारभूत सुविधाओं, सामाजिक सेवाओं तथा ग्रामीण उद्यम विकास जैसे क्षेत्रों में बहु-मंत्रालयी समन्वय के माध्यम से कार्य करती है।
- परियोजना के अंतर्गत पर्यटन आधारित आय-सृजन, विशेषकर समुदाय-आधारित आवासों का विकास, आजीविका और आर्थिक सशक्तीकरण घटक का एक केंद्रीय तत्त्व है।