इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


राजस्थान

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 502 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने की दी स्वीकृति

  • 09 Feb 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

8 फरवरी, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 502 ग्राम पंचायत मुख्यालयों में नवीन उप-स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने की स्वीकृति दी है।

प्रमुख बिंदु

  • इन उप-स्वास्थ्य केंद्रों के लिये कुल 502 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्ताओं (प्रत्येक केंद्र पर एक) के पदों के सृजन को भी मंज़ूरी दी गई है।
  • प्रस्ताव के अनुसार, प्रत्येक नवीन उप-स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्यों हेतु 30 लाख रुपए तक का प्रावधान किया गया है। नवीन उप-स्वास्थ्य केंद्रों के भवन निर्मित होने तक वैकल्पिक रूप से अस्थायी भवनों में इनके संचालन की व्यवस्था की जाएगी।
  • राज्य सरकार द्वारा नवीन उप-स्वास्थ्य केंद्रों के खोले जाने से प्रति 1 लाख जनसंख्या पर 18 उप-स्वास्थ्य केंद्रों के साथ राजस्थान आज देश में प्रथम स्थान पर है।
  • मुख्यमंत्री इस निर्णय से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा तथा आमजन को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।
  • उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने बजट 2022-23 में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य ढाँचे को मज़बूत बनाने के लिये नवीन उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की थी।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow