ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

गणतंत्र दिवस परेड में शामिल एनसीसी कैडेट सम्मानित

  • 09 Feb 2023
  • 9 min read

चर्चा में क्यों?

8 फरवरी 2023 को उत्तर प्रदेश के राजभवन लखनऊ में एनसीसी ग्रुप मुख्यालय की ओर से गणतंत्र दिवस परेड में शामिल एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित किया गया। इस परेड में कुल 52 गर्ल्स कैडेटों ने भाग लिया था। जिन्हें ड्रिल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिला है।

प्रमुख बिंदु

  • परेड टुकड़ी में 20 यूपी गर्ल्स बटालियन से 9 कैडेट, 19 बटालियन से 16 कैडेट, 63 बटालियन से 4 कैडेट, 64 बटालियन से 5 कैडेट, 67 बटालियन से 21 कैडेट, 39 से 8 कैडेट और 5 एयर स्क्वार्डन एनसीसी से 9 कैडेट शामिल थे।
  • साथ ही सीनियर डिवीजन के एनसीसी लड़कों ने ड्रिल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
  • वहीं लखनऊ एनसीसी ग्रुप मुख्यालय की दो गर्ल्स कैडेटों को नेतृत्व, पहल, लगन और विभिन्न कैंपों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिये डायरेक्टर जनरल एनसीसी दिल्ली का प्रशंसा पत्र मेडल और रुपए 3000 का पुरस्कार दिया गया।
  • डायरेक्टर जनरल एनसीसी का प्रशंसा पत्र सीनियर अंडर अफसर कीर्ति राय और सीनियर अंडर अफसर वैभवी भटे 67 उत्तर प्रदेश एनसीसी बटालियन को मिला है।
  • विदित है कि 75 ज़िलों से आए कैडेटों के सम्मान में राजभवन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सर्वोच्च कलाकारों को 20 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन में मेडल और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।
close
Share Page
images-2
images-2