दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें

State PCS Current Affairs



मध्य प्रदेश

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022: मध्य प्रदेश ने तीन स्वर्ण और एक रजत जीता

  • 09 Feb 2023
  • 9 min read

चर्चा में क्येां?

8 फरवरी, 2023 को मध्य प्रदेश के उज्जैन के माधव सेवा न्यास में जारी खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2022 में मलखंभ मुकाबलों में मेजबान मध्य प्रदेश ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक तथा भारोत्तोलन में एक स्वर्ण अपने नाम किये।

प्रमुख बिंदु

  • लड़कों के व्यक्तिगत आलराउंड इवेंट में प्रणव ने 26.50 अंक के साथ स्वर्ण जीता जबकि मध्य प्रदेश की टीम ने रैंकिंग (लड़के एवं लड़कियाँ संयुक्त) का स्वर्ण 207.20 अंकों के साथ जीता। लड़कियों के व्यक्तिगत आलराउंड इवेंट में मध्य प्रदेश की सिद्धि गुप्ता ने रजत जीता।
  • मलखंभ में लड़कों के व्यक्तिगत आलराउंड इवेंट में शार्दूल (महाराष्ट्र) 26.10 अंकों के साथ दूसरे और राकेश वेरडा (छत्तीसगढ़) 25.90 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। टीम रैंकिंग का रजत महाराष्ट्र (205.60) को और कांस्य छत्तीसगढ़ (201.25) को मिला।
  • सिद्धि ने लड़कियों के इवेंट में 17.30 अंकों के साथ दूसरा स्थान पाया। इस स्पर्धा का स्वर्ण महाराष्ट्र की समीक्षा सुराड़कर ने जीता। काँस्य पदक महाराष्ट्र की ही तनुश्री जाधव को मिला।
  • इसी तरह मध्य प्रदेश के वेलुरू अजय बाबू ने भारोत्तोलन में 81 किग्रा वर्ग में स्वर्ण जीता। वेलुरू ने स्नैच-135 किग्रा, क्लीन एंड जर्क-162 किग्रा, कुल- 297 किग्रा के साथ पहला स्थान हासिल किया।
close
Share Page
images-2
images-2