उत्तर प्रदेश
साउंड्स ऑफ कुंभ
- 20 Nov 2025
- 11 min read
चर्चा में क्यों?
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्मित और प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ से प्रेरित संगीत एल्बम ‘साउंड्स ऑफ़ कुंभ’ को 68वें ग्रैमी अवार्ड के लिये नामांकित किया गया है।
मुख्य बिंदु
- एल्बम साउंड्स ऑफ कुंभ सिद्धांत भाटिया द्वारा निर्मित 12-ट्रैक का प्रोडक्शन है, जिसमें ग्रैमी विजेताओं सहित 50 से अधिक वैश्विक कलाकार शामिल हैं।
- यह एल्बम महाकुंभ के संपूर्ण अनुभव पर आधारित है, जिसमें तीर्थयात्रा, नदी संगम, मंत्रोच्चारण और अनुष्ठानों की परिवेशगत ध्वनियों को समाहित किया गया है, जिससे वैश्विक मंच पर भारत की सांस्कृतिक विरासत प्रतिबिंबित होती है।
- इसे अनुष्का शंकर और बैंड शक्ति जैसे प्रसिद्ध कलाकारों के साथ सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत एल्बम श्रेणी में नामांकित किया गया है।
- 68वाँ ग्रैमी समारोह 1 फरवरी, 2026 को लॉस एंजिल्स में आयोजित किया जाएगा।
ग्रैमी अवार्ड
- ग्रैमी अवार्ड संयुक्त राज्य अमेरिका में रिकॉर्डिंग अकादमी द्वारा संगीत उद्योग में उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिये प्रतिवर्ष प्रदान किये जाते हैं।
- इन्हें बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स और अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड्स के साथ "बिग थ्री" प्रमुख अमेरिकी संगीत पुरस्कारों में से एक माना जाता है।
- ये पुरस्कार कलात्मक उत्कृष्टता और तकनीकी दक्षता दोनों को मान्यता देने के लिये जाने जाते हैं, जिनमें कलाकार, संगीतकार, निर्माता, ध्वनि इंजीनियर तथा संयोजक शामिल हैं।