दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


हरियाणा

भारत में टेस्ला का पहला केंद्र

  • 20 Nov 2025
  • 10 min read

चर्चा में क्यों?

अमेरिका स्थित इलेक्ट्रिक वाहन (EV) कंपनी टेस्ला 26 नवंबर, 2025 को गुरुग्राम के ऑर्किड बिज़नेस पार्क में अपना पहला पूर्ण-स्तरीय भारतीय केंद्र खोलने जा रही है, जो इसकी भारतीय रिटेल रणनीति में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।

मुख्य बिंदु 

  • गुरुग्राम केंद्र के बारे में:
    • गुरुग्राम स्थित यह केंद्र भारतीय बाज़ार के लिये एक शोरूम, डिलीवरी हब और सर्विस सेंटर के रूप में कार्य करेगा, जो टेस्ला की विकसित होती भौतिक उपस्थिति को दर्शाता है।
    • इससे पहले टेस्ला मुंबई और नई दिल्ली में अनुभव केंद्र खोल चुकी है।
    • भारत टेस्ला का 50वाँ वैश्विक बाज़ार बन गया, जहाँ उसने मॉडल वाई के दो आयातित संस्करण लॉन्च किये।
    • सरकार समर्थित वाहन पोर्टल के पंजीकरण आँकड़ों के अनुसार, टेस्ला द्वारा सितंबर-अक्तूबर के दौरान रिटेल में 104 इकाइयाँ बेची गईं।
  • वाहन पोर्टल के बारे में:
    • यह भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय वाहन डेटाबेस है, जो पूरे देश के पंजीकृत वाहनों का विस्तृत रिकॉर्ड रखता है।
    • इसका संचालन सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) द्वारा किया जाता है और यह वाहनों की बिक्री, नए पंजीकरण तथा अनुपालन आँकड़ों पर रियल-टाइम जानकारी प्रदान करता है।
    • अपनी विश्वसनीयता और व्यापक कवरेज के कारण यह पोर्टल विद्युत् वाहन अपनाने की प्रवृत्ति तथा परिवहन क्षेत्र की अन्य प्रगति का आकलन करने के लिये एक विश्वसनीय डेटा स्रोत माना जाता है।
close
Share Page
images-2
images-2