दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

कौशांबी में बौद्ध पर्यटन

  • 20 Nov 2025
  • 10 min read

चर्चा में क्यों?

कौशांबी ज़िले को बौद्ध पर्यटन के विकास का केंद्र बना जा रहा है, क्योंकि ज़िले में उत्तर प्रदेश के बौद्ध सर्किट में इसे एकीकृत करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये विभिन्न विकास परियोजनाएँ संचालित की जा रही हैं, जिनमें नई वंदे भारत सेवाओं का शुभारंभ भी शामिल है।

मुख्य बिंदु 

  • पर्यटन परियोजनाएँ: 
    • उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग कौशांबी ज़िले के कोसम इनाम गाँव को एक प्रमुख बौद्ध पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित कर रहा है, जिसके तहत 11 हेक्टेयर क्षेत्र में बुद्ध थीम पार्क का निर्माण कार्य प्रगति पर है। 
      • गाँव में अन्य विकास कार्यों में एक सामान्य सुविधा केंद्र और एक थीम गेट भी शामिल हैं।
  • बौद्ध मठ: कौशांबी में तीन महत्त्वपूर्ण बौद्ध मठ हैं:
    • घोसिताराम मठ: यह कौशांबी का सबसे महत्त्वपूर्ण बौद्ध स्थल है। इसे धनाढ्य व्यापारी घोसिता ने बनवाया था। यहाँ बुद्ध ने अपने छठे और नौवें वर्षा निवास (वर्षवास) बिताए तथा अनेक महत्त्वपूर्ण उपदेश दिये।
    • कुकुता मठ: इस मठ का उल्लेख प्राचीन बौद्ध ग्रंथों (त्रिपिटक) में स्पष्ट रूप से किया गया है। यह बुद्ध के समय कौशांबी में चार मुख्य स्थलों में से एक था।
    • पवरिकम्बवन मठ: बौद्ध धर्मग्रंथों में इसका भी उल्लेख है। यह पवरिक का आम्र उद्यान था, बुद्ध ने यहाँ भी प्रवास किया और उपदेश दिये।

close
Share Page
images-2
images-2