इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

अयोध्या-चित्रकूट धाम मार्ग से सीधे जुड़ेगा सीताकुंड धाम

  • 09 Nov 2022
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

8 नवंबर, 2022 को उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता संतोष मणि तिवारी ने बताया कि राज्य के सुल्तानपुर में आदिगंगा गोमती तट पर स्थित सीताकुंड घाट को सीधे अयोध्या-प्रयागराज-चित्रकूट धाम मार्ग से जोड़ा जाएगा।

प्रमुख बिंदु 

  • संतोष मणि तिवारी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्ग पर जाम को कम करने व यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिये द्वारिकागंज व टाटियानगर से शहर के अंदर आने वाले दो लिंक हाईवे को फोरलेन में तब्दील करने की योजना है। योजना में से द्वारिकागंज से गोलाघाट तक 10 किमी. की दूरी को शामिल किया गया है तथा इसके अलावा टाटियानगर से रतनपुर टेंढुई तक को भी शामिल किया गया है।
  • गोलाघाट से द्वारिकागंज तक 10 किमी. दूरी में फोरलेन निर्माण के लिये 50 करोड़ रुपए की धनराशि निर्धारित की गई है, जिसमें कई पुल व पुलिया को भी शामिल किया गया है।
  • अयोध्या-चित्रकूट धाम मार्ग से सीताकुंड धाम को जोड़ने को लेकर इस लिंक हाईवे फोरलेन का निर्माण होगा। इस मार्ग की चौड़ाई शहर के अंदर 50 फीट और शहर के बाहर सड़क के मध्य से 75 फीट होगी और निर्धारित सीमा के अंदर कब्जेदारों को मुआवज़ा भी नहीं मिलेगा।
  • टाटियानगर से टेंढुई तक लगभग तीन किमी. की दूरी के लिये 10 करोड़ रुपए की धनराशि निर्धारित की गई है। इसमें भी एक पुल और कई पुलिया को शामिल किया गया है। शासन की मांग पर लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने स्टीमेट भी तैयार किया है।   
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2