बिहार
साहित्य अकादमी युवा एवं बाल पुरस्कार 2025
- 21 Jun 2025
- 6 min read
चर्चा में क्यों?
- साहित्य अकादमी, जो भारत की राष्ट्रीय साहित्य संस्था है, ने वर्ष 2025 के लिये अपने प्रतिष्ठित युवा पुरस्कार तथा बाल साहित्य पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की है।
- मैथिली भाषा के लिये नेहा झा मणि को उनके काव्य संग्रह "बनारस आ हम" के लिये साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2025 प्रदान किया गया है।
मुख्य बिंदु:
- प्रमुख विजेता:
- साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2025:
- अंग्रेज़ी: अद्वैत कोत्तारी को उपन्यास "सिद्धार्थ: द बॉय हू बिकेम द बुद्ध" के लिये।
- हिंदी: पार्वती तिर्की को "फिर उगना" (कविता संग्रह) के लिये।
- उर्दू: नेहा रुबाब को उपन्यास "मज़हरुल हक़: तहरीक-ए-आज़ादी-ए-हिंद: हिंद का फरामोश करदह क़ायद" के लिये।
- बाल साहित्य पुरस्कार:
- अंग्रेज़ी: नितिन कुशलप्पा एमपी को "दक्षिण: साउथ इंडियन मिथ्स एंड फेबल्स रिटोल्ड" के लिये।
- हिंदी: सुशील शुक्ल को "एक बातै बारा" के लिये।
- मैथिली: मुन्नी कामत को "चुक्का" (बाल कहानियों का संग्रह) के लिये।
- उर्दू: गज़नफर इकबाल को "क़ौमी सितारे" (लेख संग्रह) के लिये।
- साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2025:
साहित्य अकादमी के बारे में:
- स्थापना:
- 12 मार्च 1954 को भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय साहित्य अकादमी के रूप में औपचारिक रूप से उद्घाटन किया गया।
- उद्देश्य:
- भारतीय साहित्य को बढ़ावा देना, उच्च साहित्यिक मानदंड स्थापित करना, विभिन्न भाषाओं के बीच संवाद को प्रोत्साहित करना तथा सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देना।
- भाषाएँ:
- 24 भारतीय भाषाओं में कार्य, जिनमें सभी 22 संवैधानिक भाषाएँ, तथा अंग्रेज़ी और राजस्थानी शामिल हैं।
- गतिविधियाँ:
- पुस्तकें, पत्रिकाएँ, शब्दकोश और विश्वकोश प्रकाशित करता है, अब तक 6000 से अधिक पुस्तकें; लगभग हर 19 घंटे में एक नई पुस्तक।
- भारत और विदेशों में प्रति वर्ष लगभग 300 सेमिनार, कार्यशालाएँ तथा साहित्यिक बैठकें आयोजित करता है।
- अनुवाद केंद्र और अभिलेखागार चलाता है; जनजातीय और मौखिक साहित्य को बढ़ावा देता है।
- 24 वार्षिक साहित्यिक पुरस्कार, 24 अनुवाद पुरस्कार, भाषा सम्मान, फेलोशिप तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम प्रदान करता है।
साहित्य अकादमी बाल साहित्य पुरस्कार
- परिचय: इस पुरस्कार की स्थापना वर्ष 2010 में की गई थी। यह प्रतिवर्ष उन उत्कृष्ट बाल साहित्य कृतियों को सम्मानित करने हेतु प्रदान किया जाता है, जो 9 से 16 वर्ष की आयु के पाठकों के लिये लिखी गई हों। यह पुरस्कार साहित्य अकादमी द्वारा मान्यता प्राप्त 24 भारतीय भाषाओं में दिये जाते हैं।
- पुरस्कार के घटक: 50,000 रुपए की पुरस्कार राशि, उत्कीर्ण पट्टिका (प्लाक), एक शॉल और प्रशस्ति पत्र।
- पात्रता मानदंड:
- कृति मौलिक और रचनात्मक होनी चाहिये तथा पिछले 5 वर्षों के भीतर प्रकाशित हुई हो।
- किसी भाषा में पुरस्कार पर विचार करने हेतु कम से कम 3 पात्र पुस्तकें होनी चाहिये।
- पौराणिक कथाओं के रूपांतरण स्वीकार्य हैं।
- मरणोपरांत कृतियाँ पात्र हैं यदि लेखक का निधन उस 5-वर्षीय अवधि के भीतर हुआ हो।
- अनुवाद, संकलन, संक्षेपण, शोध-प्रबंध तथा साहित्य अकादमी के बोर्ड सदस्यों, फेलो (Fellows) या भाषा सम्मान प्राप्तकर्त्ताओं की कृतियाँ अपात्र मानी जाती हैं।
साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार
- परिचय
- इसकी शुरुआत वर्ष 2011 में उन युवा भारतीय लेखकों (35 वर्ष या उससे कम आयु) को सम्मानित करने के लिये की गई थी, जिन्होंने 24 मान्यता प्राप्त भाषाओं में मौलिक साहित्यिक कृतियाँ प्रस्तुत की हों।
- केवल अकादमी पुरस्कार ही आत्म-नामांकन तथा प्रकाशक नामांकन के लिये खुले होते हैं।
- इसमें 50,000 रुपए की नकद राशि, एक पट्टिका, शॉल तथा प्रशस्ति पत्र शामिल होते हैं।
- पात्रता:
- लेखक भारतीय नागरिक होना चाहिये तथा पुरस्कार वर्ष की 1 जनवरी को आयु 35 वर्ष या उससे कम होनी चाहिये।
- कृति मौलिक होनी चाहिये, अनुवाद, संक्षिप्तीकरण, शोधप्रबंध या पहले से पुरस्कृत कृति नहीं होनी चाहिये।
- मरणोपरांत कृतियाँ स्वीकार नहीं की जातीं।
- भाषा में न्यूनतम तीन पात्र पुस्तकों की उपलब्धता अनिवार्य है।