दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



झारखंड

राँची में पाँच राष्ट्रीय विद्यालय खेलों का आयोजन

  • 18 Dec 2025
  • 7 min read

चर्चा में क्यों?

राँची 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल चैंपियनशिप 2025-26 के अंतर्गत पाँच राष्ट्रीय स्तर की विद्यालय खेल प्रतियोगिताओं की मेज़बानी करेगा।

मुख्य बिंदु 

  • आयोजित खेल: राँची में फुटबॉल, तीरंदाज़ी, शतरंज, साइकिलिंग और हॉकी की राष्ट्रीय विद्यालय प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी।
  • आयोजक संस्था: ये सभी आयोजन भारतीय स्कूल खेल महासंघ (SGFI) द्वारा संचालित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल चैंपियनशिप 2025-26 का अभिन्न अंग हैं।
  • JEPC की भूमिका: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, टीम प्रबंधकों और अभिभावकों के लिये आवास, भोजन, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधाएँ एवं खेल अवसंरचना उपलब्ध कराने की व्यवस्था करेगी।
  • अवधि और स्थल: प्रतियोगिताएँ दिसंबर–जनवरी अवधि में राँची शहर के विभिन्न स्थलों पर आयोजित होंगी।
  • महत्त्व: इन आयोजनों की मेजबानी से राँची की पहचान एक उभरते खेल केंद्र के रूप में सुदृढ़ होगी तथा क्षेत्रीय स्तर पर युवा खेल प्रतिभाओं के विकास को प्रोत्साहन मिलेगा।
close
Share Page
images-2
images-2