राँची में पाँच राष्ट्रीय विद्यालय खेलों का आयोजन | 18 Dec 2025
चर्चा में क्यों?
राँची 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल चैंपियनशिप 2025-26 के अंतर्गत पाँच राष्ट्रीय स्तर की विद्यालय खेल प्रतियोगिताओं की मेज़बानी करेगा।
मुख्य बिंदु
- आयोजित खेल: राँची में फुटबॉल, तीरंदाज़ी, शतरंज, साइकिलिंग और हॉकी की राष्ट्रीय विद्यालय प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी।
- आयोजक संस्था: ये सभी आयोजन भारतीय स्कूल खेल महासंघ (SGFI) द्वारा संचालित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल चैंपियनशिप 2025-26 का अभिन्न अंग हैं।
- JEPC की भूमिका: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, टीम प्रबंधकों और अभिभावकों के लिये आवास, भोजन, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधाएँ एवं खेल अवसंरचना उपलब्ध कराने की व्यवस्था करेगी।
- अवधि और स्थल: प्रतियोगिताएँ दिसंबर–जनवरी अवधि में राँची शहर के विभिन्न स्थलों पर आयोजित होंगी।
- महत्त्व: इन आयोजनों की मेजबानी से राँची की पहचान एक उभरते खेल केंद्र के रूप में सुदृढ़ होगी तथा क्षेत्रीय स्तर पर युवा खेल प्रतिभाओं के विकास को प्रोत्साहन मिलेगा।