दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


राजस्थान

राजस्थान की मिलेट्स आउटलेट पहल

  • 17 Sep 2025
  • 17 min read

चर्चा में क्यों?

राजस्थान सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारी समितियों के माध्यम से 152 मिलेट्स आउटलेट्स स्थापित किये हैं, जो अपने प्रारंभिक लक्ष्य (34) से चार गुना अधिक हैं।

मुख्य बिंदु

  • इन आउटलेट्स का उद्घाटन राज्य बजट 2025-26 में घोषित एक बड़े रणनीतिक कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में रोज़गार सृजन करना है। 
  • यह महत्त्वाकांक्षी परियोजना मिलेट्स को सुरक्षित, पोषक और सुलभ विकल्प के रूप में आम लोगों की दैनिक आहार में लोकप्रिय बनाने के लिये तैयार की गई है।
  • सहकारी समितियों की भूमिका: ये आउटलेट्स राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ, ज़िला सहकारी उपभोक्ता समितियों और क्रय विक्रय सहकारी समितियों जैसे संगठनों के माध्यम से स्थापित किये गए हैं।
    • इन समितियों ने मिलेट्स को बढ़ावा देने और इन्हें आहार में शामिल करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिससे सामुदायिक स्वास्थ्य तथा कल्याण में सुधार हुआ है।
  • स्वयं सहायता समूहों का प्रोत्साहन: सहकारी संस्थाओं के मिलेट्स उत्पादों के अलावा, महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद भी इन आउटलेट्स पर उपलब्ध हैं, जो ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण और उद्यमिता को समर्थन प्रदान करते हैं।

मिलेट्स (Millets)

  • मिलेट्स एक सामूहिक शब्द है जो कई छोटे-बीज वाले फसलों को संदर्भित करता है, जिसकी खेती खाद्य फसल के रूप में मुख्य रूप से समशीतोष्ण, उपोष्णकटिबंधीय और उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों व शुष्क क्षेत्रों में सीमांत भूमि पर की जाती है।
  • भारत में उपलब्ध कुछ सामान्य फसलों में बाजरा रागी (फिंगर मिलेट), ज्वार (सोरघम), समा (छोटा बाजरा), मोती बाजरा और वरिगा (प्रोसो मिलेट) शामिल हैं।
  • इन अनाजों के प्रमाण सबसे पहले सिंधु सभ्यता में पाए गए और ये भोजन के लिये उगाए गए पहले पौधों में से थे।
  • लगभग 131 देशों में इसकी खेती की जाती है, यह एशिया और अफ्रीका में लगभग 60 करोड़ लोगों के लिये पारंपरिक भोजन है। 
  • भारत विश्व का सबसे बड़ा मिलेट्स उत्पादक देश है, जिसकी वैश्विक उत्पादन में 38.4% हिस्सेदारी है (FAO, 2023)।
  • सभी राज्यों में, राजस्थान में मिलेट्स की खेती का सबसे बड़ा क्षेत्र है, इसके बाद कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और उत्तराखंड का स्थान है।

close
Share Page
images-2
images-2