ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


राजस्थान

बीकानेर के देराजसर एवं सातलेरा में खुलेंगे नवीन आयुर्वेद औषधालय

  • 06 Jul 2022
  • 1 min read

चर्चा में क्यों?

5 जुलाई, 2022 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीकानेर ज़िले के ग्राम पंचायत मुख्यालय देराजसर तथा ग्राम सातलेरा में नवीन आयुर्वेद औषधालय खोलने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी है।

प्रमुख बिंदु

  • उल्लेखनीय है कि ‘आयुष नीति-2021’ में निर्धारित मापदंडों के अनुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर नवीन आयुर्वेद औषधालय स्थापित किया जाना प्रस्तावित है।
  • आयुष विभाग द्वारा आयुष नीति-2021 के मापदंडों के आधार पर ग्राम पंचायत मुख्यालय देराजसर में नवीन आयुर्वेद औषधालय स्थापित करने तथा सातलेरा में नवीन आयुर्वेद औषधालय खोलने हेतु शिथिलता प्रदान करने के संबंध में प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था।
  • सरकार के इस निर्णय से लोगों को ग्राम स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
close
Share Page
images-2
images-2