उत्तर प्रदेश
मेधा रूपम: गौतमबुद्ध नगर की पहली महिला डीएम
- 04 Aug 2025
- 5 min read
चर्चा में क्यों?
वर्ष 2014 बैच की IAS अधिकारी मेधा रूपम को उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर की पहली महिला ज़िलाधिकारी (DM) नियुक्त किया गया है।
- उन्होंने मनीष कुमार वर्मा का स्थान लिया है, जिन्हें प्रयागराज स्थानांतरित किया गया है।
मुख्य बिंदु
- शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
- वर्ष 2014 में आयोजित UPSC सिविल सेवा परीक्षा में रूपम ने अखिल भारतीय रैंक 10 प्राप्त की।
- वह एक राष्ट्रीय स्तर की राइफल शूटर भी हैं और उन्होंने केरल राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक अर्जित किये हैं।
- पारिवारिक पृष्ठभूमि:
- उनके पिता ज्ञानेश कुमार, केरल कैडर के सेवानिवृत्त IAS अधिकारी हैं तथा वर्तमान में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त हैं।