मेधा रूपम: गौतमबुद्ध नगर की पहली महिला डीएम | 04 Aug 2025

चर्चा में क्यों?

वर्ष 2014 बैच की IAS अधिकारी मेधा रूपम को उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर की पहली महिला ज़िलाधिकारी (DM) नियुक्त किया गया है।

  • उन्होंने मनीष कुमार वर्मा का स्थान लिया है, जिन्हें प्रयागराज स्थानांतरित किया गया है।

मुख्य बिंदु

  • शैक्षणिक पृष्ठभूमि: 
    • वर्ष 2014 में आयोजित UPSC सिविल सेवा परीक्षा में रूपम ने अखिल भारतीय रैंक 10 प्राप्त की। 
    • वह एक राष्ट्रीय स्तर की राइफल शूटर भी हैं और उन्होंने केरल राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक अर्जित किये हैं।
  • पारिवारिक पृष्ठभूमि: 
    • उनके पिता ज्ञानेश कुमार, केरल कैडर के सेवानिवृत्त IAS अधिकारी हैं तथा वर्तमान में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त हैं।