दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें

State PCS Current Affairs



मध्य प्रदेश

‘मन का मोगरा’ पुस्तक का विमोचन

  • 16 Mar 2022
  • 6 min read

चर्चा में क्यों?

15 मार्च, 2022 को मध्य प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री ऊषा ठाकुर तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने राज्य संग्रहालय में डॉ. साधना गंगराड़े द्वारा लिखित पुस्तक ‘मन का मोगरा’का विमोचन किया।

प्रमुख बिंदु

  • यह पुस्तक पारस्परिक रिश्तों, पर्वों, परंपराओं, संस्कारों, जीवन-मूल्यों और सामाजिक ताने-बाने पर आधारित ललित निबंधों का संकलन है।
  • मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि ‘मन का मोगरा’पुस्तक सामाजिक ताने-बाने को सहेजती है। यह संयुक्त परिवार के मूल्य और आदर्श को समाज के सामने लाती है। यह भावी पीढ़ी के लिये प्रेरणास्रोत है।
  • पुस्तक की लेखिका स्वयं 27 सदस्यों के संयुक्त परिवार में रहती हैं। उनके द्वारा लिखी गई यह पुस्तक नारी के विभिन्न रूपों को आदर्श रूप में समाज के सामने लाती है।
close
Share Page
images-2
images-2