राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
महाराष्ट्र की झॉंकी ने गणतंत्र दिवस परेड 2026 में पहला स्थान जीता
- 31 Jan 2026
- 11 min read
चर्चा में क्यों?
महाराष्ट्र की राज्य झॉंकी ने गणतंत्र दिवस परेड 2026 में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त किया।
मुख्य बिंदु:
- महाराष्ट्र झॉंकी की थीम: ‘गणेशोत्सव: आत्मनिर्भरता का प्रतीक’ ने सांस्कृतिक विरासत, सामुदायिक भागीदारी, सामाजिक एकता और आत्मनिर्भरता पर बल दिया।
- झॉंकी में गणेशोत्सव के उत्सवों का प्रदर्शन किया गया, जिसमें परंपराओं और सामुदायिक शक्ति को दर्शाया गया। नागपुर के ढोल-ताशा समूह की भागीदारी ने इसके सांस्कृतिक आकर्षण को और बढ़ाया।
- अन्य विजेता:
- दूसरा स्थान: जम्मू-कश्मीर हस्तशिल्प और लोक नृत्यों के प्रदर्शन के लिये।
- तीसरा स्थान: केरल ने वाटर मेट्रो और 100% डिजिटल साक्षरता पर झॉंकी पेश की।
- मार्चिंग टुकड़ियाँ: तीनों सशस्त्र बलों में भारतीय नौसेना को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग कंटिंजेंट घोषित किया गया।
- केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में दिल्ली पुलिस को यह सम्मान मिला।
- मंत्रालय श्रेणी: केंद्रीय मंत्रालयों में संस्कृति मंत्रालय को अपनी प्रस्तुति ‘वंदे मातरम – राष्ट्र की आत्मा की पुकार’ के लिये सर्वश्रेष्ठ झॉंकी का पुरस्कार मिला।
- महत्त्व: ये पुरस्कार सांस्कृतिक प्रस्तुति में उत्कृष्टता, विषयगत रचनात्मकता को दर्शाते हैं तथा भारत की विविधता, विरासत और विकास गाथाओं को प्रदर्शित कर राष्ट्रीय गौरव को बढ़ावा देते हैं।
|
और पढ़ें: गणतंत्र दिवस 2026, वंदे मातरम् |